Nagaur News:आत्मदाह करने वाले लिपिक ने तोड़ा दम, स्कूल स्टाफ से परेशान होकर लगाई थी आग
राजस्थान के नागौर जिले के पिलवा गांव में गुरुवार को वरिष्ठ लिपिक ने स्कूल के प्रधानाचार्य और स्कूल स्टाफ से परेशान होकर खुद को आग लगा ली थी. जिसका देर रात निधन हो गया। इस मसले पर हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर खेद जताया है।आत्मदाह की कोशिश के बाद झुलसे लिपिक को अजमेर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीलवा पुलिस ने अजमेर पहुंच वरिष्ठ लिपिक के बयान लिए जिस पर उन्होंने प्रिंसिपल सीमा चंदेल सहित अन्य पर आरोप लगाया। लिपिक ने Dying Declaration में ये भी कहा था कि आत्मदाह के लिए उसे इन्हीं लोगों ने प्रेरित किया था।
रामसुख ने खुद को आग लगा ली थी
ट्रांसफर के बाद रिलीव नहीं होने से परेशान होकर वरिष्ठ लिपिक 55 साल के रामसुख ने खुद को आग लगा ली थी। वह ट्रांसफर के बाद भी रिलीव नहीं होने से परेशान था। इसी को लेकर गुरुवार सुबह वह जल्दी आ गया और आत्मदाह कर लिया। घटना के बाद प्रधानाचार्य और एक टीचर को निलंबित किया गया है। आरोप है कि ट्रांसफर होने के बाद भी प्रिंसिपल उसे रिलीव नहीं कर रही थीं। लिपिक 80 फीसदी तक झुलस गया था। जिसे पिलवा से सीधे अजमेर रेफर किया गया, जहां उसने देर रात दम तोड़ दिया।
सांसद बेनीवाल ने जताया दुख
लिपिक की मौत के बाद सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर दुख जताया. लिखा- रामसुख जी के द्वारा कल आत्महत्या की गई और अस्पताल में उनका निधन हो गया. स्कूल प्रबंधक से प्रताड़ित होकर एक लिपिक को आत्मदाह जैसा कदम उठाना पड़ा यह हृदय को झकझोर कर रख देने वाला मामला है। मैंने कल ही मामले को लेकर राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की थी। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होकर रामसुख जी को आत्मदाह के लिए मजबूर करने वाले दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें