लखनऊ में आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी 12:30 बजे तक
भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने स्कूलों के खुलने और छुट्टी के समय में परिवर्तन कर दिया है। इस संबंध में बुधवार को डीएम सूर्यपाल गंगवार ने आदेश जारी किए हैं। छोटे बच्चों के स्कूलों की छुट्टी 12:30 बजे तक हो जाएगी। डीएम ने बताया कि कक्षा एक से आठवीं तक स्कूलों के खुलने का समय सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक रखा गया है। कक्षा-9 से 12 तक के लिए समय सुबह 7:30 बजे से दिन में 1:30 बजे तक रहेगा। इस आदेश का सभी सरकारी, गैर सरकारी, मान्यता प्राप्त सहायकता प्राप्त आदि स्कूलों को पालन करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट www.lucknow.nic.in पर जा कर देख सकते हैं।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें