चाहत या बेरोजगारी: दो वर्षीय बीएड के लिए जयपुर के बाद सबसे ज्यादा परीक्षार्थी सीकर के 20 हजार 922 अभ्यर्थियों ने किया पीटीईटी के लिए आवेदन
सीकर. इसे शिक्षा नगरी में बढ़ती बेरोजगारी कहें या शिक्षक बनने की चाह। दो वर्षीय बीएड के लिए जयपुर के बाद पीटीईटी के लिए सबसे ज्यादा आवेदन प्रदेश में सीकर जिले से हुए हैं। यहां से कुल 20 हजार 922 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। जबकि 5109 आवेदकों के साथ चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम में भी जिला पांचवे स्थान पर है। इस तरह शिक्षक बनने की चाह पाले जिले के कुल 26031 परीक्षार्थी इस बार पीटीईटी की परीक्षा देंगे। जो कुल संख्या में प्रदेश में तीसरे स्थान पर सबसे ज्यादा है।
5.44 लाख ने किया आवेदन इंटीग्रेटेड में दिलचस्पी कम
आवेदन के आंकड़ों के मुताबिक चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड की बजाय अब भी दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में ही अभ्यर्थियों की दिलचस्पी ज्यादा है। 5.44 लाख आवेदन में से करीब 1.68 लाख अभ्यर्थियों ने ही चार वर्षीय पाठ्यक्रम का चयन किया है।
जयपुर में सर्वाधिकजैसलमेर में कम
बीएड के दोनों ही पाठ्यक्रम के लिए सबसे ज्यादा आवेदन राजधानी जयपुर से हुए हैं। कुल 65542 अभ्यर्थियों ने पीटीईटी के लिए आवेदन किया है। सबसे कम आवेदन जैसलमेर में 3605 ही हुए।
21 मई को होगी परीक्षा आधे कर्मचारी होंगे सरकारी
गोविंद गुरु ट्रायबल विवि की ओर से परीक्षा इस बार 21 मई को होगी। इसके लिए जिले में तैयारियां शुरू हो गई है। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए निजी केंद्रों पर भी केंद्राधीक्षक सहित आधा स्टाफ सरकारी नियुक्त होगा। इनमेें हर परीक्षा कक्ष के दो वीक्षकों में से एक वीक्षक अनिवार्य रूप से सरकारी होगा।-डा. रणवीर सिंह, परीक्षा समन्वयक व राजकीय विज्ञान कॉलेज प्राचार्य, सीकर

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें