बेसिक शिक्षा विभाग: लखनऊ समेत 24 जिलों के बीएसए पोर्टल पर नहीं डाली शिक्षकों के पदोन्नत की सूची
बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षकों की पदोन्नति से जुड़ी सूची को चार अप्रैल तक एनआईसी के पोर्टल पर अपलोड किया जाना था। इसकी जिम्मेदारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। अन्तिम तिथि बीतने के बाद भी अब तक मात्र 51 जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने पोर्टल पर शिक्षकों के डाटा लोड किया है। लखनऊ सहित 24 जिलों ने अभी तक डाटा अपलोड नहीं हो सका है। इससे इन जिलों के शिक्षक अपनी आपत्ति पोर्टल पर नहीं दर्ज करा पा रहे हैं जबकि आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल है। इससे प्रदेश के 24 जिलों के परिषदीय शिक्षकों में रोष व्याप्त है और आला अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। एक शिक्षक संगठन ने तो इस मुद्दे पर आन्दोलन की धमकी दी है।
.png)
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें