परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 19 अप्रैल 2023

महात्मा गांधी स्कूलों में 4 मई से शुरू होंगे एडमिशन:12 मई को लॉटरी व 15 मई तक होगी प्रवेश प्रक्रिया, 1 जुलाई से लगेंगी क्लास

 

महात्मा गांधी स्कूलों में 4 मई से शुरू होंगे एडमिशन:12 मई को लॉटरी व 15 मई तक होगी प्रवेश प्रक्रिया, 1 जुलाई से लगेंगी क्लास

दौसा जिले की 64 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एडमिशन के लिए 4 मई से आवेदन शुरू होंगे। आवेदन की लास्ट डेट 9 मई तय की गई है। उसके बाद 12 मई काे लाॅटरी निकाली जाएगी। प्रवेश कार्य 15 मई से शुरू हाेंगे और पढ़ाई 1 जुलाई से शुरू हाेगी। इसके साथ ही सत्र 2022-23 में शुरू हुई महात्मा गांधी स्कूलाें में कक्षा एक की सभी सीटाें पर नवीन प्रवेश दिए जाएंगे, जबकि उससे पहले से संचालित स्कूलाें में स्वीकृत सीटाें में से रिक्त हुई सीटाें पर ही प्रवेश दिया जाएगा।


महात्मा गांधी स्कूल, जहां प्री प्राइमरी कक्षाएं व बाल वाटिकाएं संचालित की जा रही हैं। वहां उनमें कक्षा नर्सरी में सभी सीटाें पर नवीन प्रवेश दिया जाएगा। जबकि एलकेजी व यूकेजी में गत वर्ष स्वीकृत सीटाें में से रिक्त हुई सीटाें पर ही प्रवेश दिया जाएगा। इसी प्रकार सत्र 2023-24 यानी इस बार स्वीकृत महात्मा गांधी स्कूलाें में कक्षा 1 से 5 तक में प्रवेश दिया जाएगा। जिले में कई महात्मा गांधी स्कूल ऐसे है जाे 7-8 साल से संचालित हैं, जहां नर्सरी से 12वीं क्लास तक में विद्यार्थियाें काे प्रवेश दिया जाएगा।


RTE के तहत भी मिलेगा एडमिशन

महात्मा गांधी स्कूलाें में भी आरटीई के मापदंडाें के अनुसार विद्यार्थियाें काे प्रवेश मिलेगा। कक्षा 1 से 5 तक में 30, कक्षा 6 से 8 में 35 और कक्षा 9 से 12 में 60 विद्यार्थियाें का एक सेक्शन निर्धारित किया है, जहां 25 फीसदी विद्यार्थियाें काे आरटीई के अंतर्गत प्रवेश दिया जाएगा। सभी प्राप्त आवेदन पत्राें की लाॅटरी निकालकर क्रमवार वरीयता सूची तैयार कर जारी की जाएगी।

महात्मा गांधी स्कूलों में 4 मई से शुरू होंगे एडमिशन:12 मई को लॉटरी व 15 मई तक होगी प्रवेश प्रक्रिया, 1 जुलाई से लगेंगी क्लास Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें