परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 17 अप्रैल 2023

ग्रीष्मावकाश से पहले स्कूलों को मिल जाएंगे प्राचार्य, पदोन्नत प्राचार्यों के पदस्थापन 8 मई तक, जबकि उप प्राचार्यों को पांच चरणों में मिलेंगे पदस्थापन

 

ग्रीष्मावकाश से पहले स्कूलों को मिल जाएंगे प्राचार्य, पदोन्नत प्राचार्यों के पदस्थापन 8 मई तक, जबकि उप प्राचार्यों को पांच चरणों में मिलेंगे पदस्थापन

बीकानेर । पदोन्नत प्राचार्यों को विभाग द्वारा काउंसलिंग के बाद 8 मई तक स्कूलों में लगा दिया जाएगा। काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार विशेष वर्ग के शिक्षा अधिकारियों को ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए 18 अप्रेल तक अपनी जानकारी विभाग को निर्धारित प्रपत्र में भेजनी होगी। विभाग द्वारा 24 अप्रेल तक अस्थाई वरीयता सूची जारी की जाएगी। आपत्तियां लेकर 27 को स्थाई वरीयता सूची तथा रिक्त पदों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 28 अप्रेल को अपलोड डाटा का सत्यापन किया जाएगा।


1 मई से 3 मई तक प्राचार्य पदों पर पदोन्नत हुए 1893 शिक्षा अधिकारियों को अपने इच्छित विद्यालयों का चयन कर आप्शन लॉक करना होगा। इसके बाद 4 व 5 मई को आशार्थियों द्वारा लिए गए विकल्पों के आधार पर एनआईसी और शाला दर्पण द्वारा रिजल्ट तैयार किया जाएगा।8 मई को तैयार रिजल्ट के आधार पर पदस्थापन आदेश जारी कर दिए जाएंगे। उप प्राचार्य पदों पर पदोन्नत हुए 9762 शिक्षा अधिकारियों की अंतिम वरीयता सूची 8 मई को जारी की जाएगी। उसके बाद 10 व 11 मई को रिक्तियों का प्रकाशन शाला दर्पण पर किया जाएगा। इनकी काउंसलिंग 5 चरणों में होगी


12 मई से 11 जून तक होगी ऑनलाइन काउंसलिंग

पदोन्नत उप प्राचार्यों को 12 मई से काउंसलिंग शुरू होकर 11 जून तक चलेगी। काउंसलिंग के साथ ही पदस्थापन आदेश जारी होते रहेंगे। प्रथम चरण में 12 मई से 14 मई तक वरीयता क्रमांक 1 से 2000 तक के आशार्थियों को अपने विद्यालय का चयन कर आप्शन लॉक करना होगा। जांच के बाद 17 से 18 मई तक इनके पदस्थापन आदेश जारी करदिए जाएंगे।


द्वितीय चरण में 19 से 22 मई तक वरीयता क्रमांक 2001 से 4000 तक के आशार्थियों को, तीसरे चरण में 26 से 28 मई तक वरीयता क्रमांक 4001 से 6000 तक के आशार्थियों को अपने आप्शन लॉक करने होंगे। इनके पदस्थापन आदेश 31 मई तथा 1 जून को जारी कर दिए जाएंगे। इसी तरह चौथे चरण में 2 जून से 4 जून तक वरीयता क्रमांक 6001 से 8000 तक की वरीयता वाले आशार्थियों को अपने विद्यालय का चयन कर आप्शन लॉक करने होंगे। इनके पदस्थापन आदेश 7 व 8 जून को जारी किए जाएंगे। अंतिम चरण में 9 से 11 जून तक वरीयता क्रमांक 8001 से शेष सभी आशार्थियों द्वारा अपने आप्शन लॉक करने होंगे। इनके पदस्थापन आदेश 14 व 15 जून को जारी किए जाएंगे।

ग्रीष्मावकाश से पहले स्कूलों को मिल जाएंगे प्राचार्य, पदोन्नत प्राचार्यों के पदस्थापन 8 मई तक, जबकि उप प्राचार्यों को पांच चरणों में मिलेंगे पदस्थापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें