परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 11 अप्रैल 2023

माध्यमिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र समापन की ओर, साइकिल की मंशा अधूरी



 माध्यमिक स्कूलों में  शैक्षणिक सत्र समापन की ओर, साइकिल की मंशा अधूरी

अलवर. जिले में स्कूलों का शैक्षणिक सत्र लगभग समाप्ति की ओर है, लेकिन इस बार राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण नहीं हो पाया है। ना ही यह पता है कि कब तक साइकिल मिलेंगी। जिले में स्थित 1100 माध्यमिक स्कूलों में अध्ययनरत बालिकाएं लम्बे समय से इंतजार कर रही है। इस सत्र की शुरूआत से अंत तक बालिकाओं को पैदल स्कूल जाना पड़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात के साधनों का अभाव होने के कारण बालिकाओं को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।  


शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से वाह-वाही लूटी जा रही है। अप्रेल का आधा माह होने वाला है, लेकिन शिक्षा विभाग ने अभी तक साइकिलों के बारे में कोई सूचना तक नहीं दी है। विभाग के अधिकारियों के पास साइकिल वितरण की कोई जानकारी नहीं है। इस सत्र में साइकिल मिलेंगी या राशि के चेक इसको लेकर असमंजस है। सरकार की ओर से कई बार तो छात्राओं को साइकिलों की राशि चेक के माध्यम से दी गई।


फिलहाल कोई निर्देश नहीं

साइकिल वितरण को लेकर फिलहाल कोई निर्देश नहीं हैं। विभाग के निर्देश मिलते ही अवगत करवा दिया जाएगा।-भूपसिंह नरूका, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, अलवर


वर्तमान शिक्षा सत्र पूरा होने को है। राज्य सरकार व शिक्षा विभाग साइकिलों के मामलों सुस्त नजर आ रहा है। अगर शिक्षा विभाग अपनी रूचि दिखाई तो मिलने वाली नि:शुल्क साइकिलों का वितरण जल्द ही हो सकता है। लेकिन विभाग ढिलाई बरत रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में साधनों का अभाव है। बालिकाओं को साइकिल मिलेंगी तो स्कूल पहंचने में आसानी होगी

माध्यमिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र समापन की ओर, साइकिल की मंशा अधूरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें