सात दिन में पेश करें वंचितों की सूची,मुख्या जिला शिक्षा अधिकारी ने सीबीइओ को दिए निर्देश
जैसलमेर . मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नैनाराम जाणी ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को जिले में अध्ययनरत राशि-भत्तोंसे वंचित विशेष आवश्यकतावाले बालक-बालिकाओं की सूची मांगी है। गौरतलब है कि सीडब्ल्यूएसएन को विभिन्न मदों के तहत विभाग की ओर से समय-समय पर जारी विभिन्न राशि-भत्तों का भुगतान उनके खातों में किया जाता है।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जाणी ने कहा कि सीबीइओ इस संबंध में वे अपने अधीनस्थ पीइइओ से अब तक जिले में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाएं जो भुगतान से वंचित है, उनकी सूची प्राप्त कर 7 दिवस में कार्यालय अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा जैसलमेर को भिजवाएं। साथ में पीइइओ को यह भी निर्देशित करें कि वे अपने परिक्षेत्र में विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं के संबंध में घर-घर सर्वे कर उन्हें विद्यालयों में प्रवेश दिलाते हुए सीडब्ल्यूएसएन में चिह्नीकरण करते हुए उन्हें समस्त योजनाओं का लाभ दिलाएं और उसकी सूची भी 7 दिवस में पेश करें।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें