परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 22 अप्रैल 2023

गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगी स्वयंसेविकाएं

 


गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगी स्वयंसेविकाएं

प्रतापगढ़। इस बार गणतंत्र दिवस पर स्वयंसेविकाओं को परेड करने का मौका मिलेगा। हालांकि हर वर्ष स्वयंसेवकों के साथ स्वयंसेविकाओं को परेड करने का मौका दिया जाता था, लेकिन इस बार शासन ने सिर्फ स्वयंसेविकाओं को ही मौका देने का निर्देश जारी किया है।प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले में चार राजकीय, सात अनुदानित सहित कुल 159 कॉलेज हैं। जिले के 60 कॉलेजों को ही एनएसएस की मान्यता मिली हुई है। एनएसएस में छह हजार विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को निर्देश दिया है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड के लिए कॉलेज स्तर पर स्वयंसेविकाओं का चयन किया जाए। कॉलेजों से स्वयंसेविकाओं का चयन होने के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।


 इसमें चयनित स्वयंसेविकाओं को कर्तव्य पथ पर परेड के लिए भेजा जाएगा। चयन के बाद कॉलेज स्तर पर ही स्वयंसेविकाओं को परेड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद शासन से चयनित स्वयंसेविकाओ की सूची विश्वविद्यालय को भेज दी जाएगी.सूची प्राप्त होने के बाद चयनित स्वयंसेविकाओं को एक से 25 जनवरी तक दिल्ली में परेड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर परेड करेंगी। परेड के बाद स्वयंसेविकाओं को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।गणतंत्र दिवस परेड के लिए स्वयंसेविकाओं का चयन किया जाना है। कॉलेजों से स्वयंसेविकाओं की सूची मांगी गई है। सूची प्राप्त होने के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उसके बाद अंतिम चयन सूची जारी कर दी जाएगी। डॉ. भाष्कर शुक्ला, एनएसएस समन्वयक, राज्य विवि।

गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगी स्वयंसेविकाएं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें