Rajasthan Crime: बूंदी में शिक्षक का अपहरण, पैसे देने की बात कबूलने पर छोड़ा और धमकी दी, कार्रवाई की मांग
बूंदी जिले में स्कूल से पढ़ाकर शारीरिक शिक्षक अपनी बाइक से अपने घर जा रहा था, तभी उसका अज्ञात चार लोगों द्वारा फिरौती मांगने को लेकर अपहरण कर लिया गया। तकरीबन दो-तीन घंटे तक शिक्षक को बंधक बनाया रखा, जब शिक्षक द्वारा फिरौती देने की बात कही गई, तब जाकर उसको अपहरणकर्ताओं ने छोड़ा। पूरे मामले में शिक्षक ने ग्रामीणों के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अब आक्रोशित ग्रामीण और शिक्षक आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
भयभीत शिक्षक ने जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।पीड़ित शारीरिक शिक्षक ने बताया कि कार में सवार होकर चार लोग आए और मुझे डरा धमकाकर कार में बैठाकर घने जंगल में ले गए। जहां पर उन्होंने चाकू से मारने की धमकी देकर रुपये देने की बात कही। लेकिन शिक्षक के पास पैसे नहीं होने की बात शिक्षक द्वारा कही गई। इस पर तकरीबन तीन से चार तक शिक्षक को बंधक बनाए रखा।
वहीं, जब शिक्षक के पास कुछ नहीं मिला तो शिक्षक ने उन्हें रुपये देने की बात का वादा किया और चारों ही अपहरणकर्ता उसे वापस सड़क पर छोड़ गए। इसके बाद अपहरणकर्ताओं द्वारा शिक्षक को धमकाया गया और कहा गया कि पुलिस को न बताए, अन्यथा उसके बच्चों को जान से मार डालने की धमकी भी अपहरणकर्ताओं द्वारा दी गई। अब इस पूरे प्रकरण में देई थाना पुलिस द्वारा मामला दर्जकर जांच शुरू की गई है। वहीं, आरोपियों की तलाश जारी है।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें