SSC GD Constable PET admit card: एसएससी जीडी कांस्टेबल पीईटी के लिए 3.7 लाख उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार
SSC GD Constable Result: कर्मचारी चयन आयोग ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (सीएपीएफ) व एसएसएफ में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी-जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही भर्ती 2022 की लिखित परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। अब सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के चरण से गुजरना होगा। एसएससी जीडी पीईटी परीक्षा 15 अप्रैल से आयोजित की जाएगी। अब तीन लाख से अधिक इन उम्मीदवारों को पीईटी के एडमिट कार्ड का इंतजार है। आपको बता दें कि पीईटी और पीएसटी के लिए तीन लाख 68000 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।
इन सफल उम्मीदवारों में 43,434 उम्मीदवार फीमेल और 3,27,223 उम्मीदवार मेल हैं। अब पीईटी के जरिए अयोग्य उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया जाएगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए लिखित परीक्षा दस जनवरी से 13 फरवरी तक आयोजित की गई थी। इन सफल उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड 27 अप्रैल तक अपलोड कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड 12 मई तक देख सकेंगे।
आपको बता दें कि एसएससी जीडी कांस्टेबल के नतीजों को लेकर उम्मीदवार बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, दरअसल पीईटी की तारीख नजदीक होने के कारण उम्मीदवार नतीजों का इंतजार कर रहे थे। अब परीक्षा को 5 दिन बचे हैं और उम्मीदवार पीईटी के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। आयोग का कहना है कि अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद तैयार अंतिम उत्तरकुंजी के आधार पर परिणाम जारी किए गए हैं। अंतिम उत्तरकुंजी 17 अप्रैल को वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी, जो कि आठ मई तक उपलब्ध रहेगी। आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में पदों की संख्या 50187 हो गई है।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें