शिक्षक संघ रेसटा का राज्य स्तरीय प्रदर्शन 10 को, तृतीय श्रेणी शिक्षको के तबादले व उप प्राचार्य की सीधी भर्ती की मांग
धौलपुर. शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर 10 मई को जिला व ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षको की तबादला सूची जारी करने, उप प्राचार्य के 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती, वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता तीन सत्रों की बकाया पदोन्नति, शिक्षकों की गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों को अतरिक्त भत्ते सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करज्ञापन दिया जाएगा।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने बताया की संघ लगातार उप प्राचार्य की सीधी भर्ती, 85 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की तबादला सूची जारी करने, वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पदोन्नति, वरिष्ठता विलोपन, स्टाफिंग पैटर्न, पीडी मद ख़त्म करने, 2012 वरिष्ठ अध्यापक की पात्रता सूची पूर्व की भांति बनाने, शिक्षक सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग लंबे समय से कर रहा है।लेकिन, सरकार शिक्षकों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए संघ की ओर से राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें