परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 10 मई 2023

150 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 13 हजार से ज्यादा आवेदन आए



 150 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 13 हजार से ज्यादा आवेदन आए

जिले के महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में प्रवेश के लिए 4 से 9 मई तक करीब 13 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के आवेदन आए। मंगलवार को अंतिम दिन भी स्कूलों में एडमिशन को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया। एडीईओ हरदयालसिंह ने बताया, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जिनमें प्री-प्राइमरी कक्षाएं एवं बाल वाटिकाएं संचालित की जा रही हैं। उनमें कक्षा नर्सरी में समस्त सीटों पर नवीन प्रवेश दिया जाएगा। तथा एलकेजी से यूकेजी तक गत वर्ष स्वीकृत सीटों में से रिक्त हुई सीटों पर ही प्रवेश दिया


2022-23 तक स्थापित संचालित महात्मा गांधी विद्यालयों में कक्षा 1 में समस्त सीटों पर नवीन प्रवेश दिया जायेगा नवीन स्थापित, रूपान्तरित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों एवं राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी यदि अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा नियमित नहीं रखना चाहते हों तो उन्हें नजदीक के हिन्दी माध्यम के विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाएगा 11 मई को प्राप्त आवेदनों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। 12 मई को लॉटरी निकाली जाएगी। 13 मई को लॉटरी के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों की सूची विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।

150 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 13 हजार से ज्यादा आवेदन आए Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें