परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 8 मई 2023

प्रदेश के 8 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय क्रमोन्नत



 प्रदेश के 8 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय क्रमोन्नत

बीकानेर  प्रदेश के आठ ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को सीधे ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत करने की स्वीकृति जारी की गई है। क्रमोन्नत विद्यालय शिक्षा सत्र 2023-24 से प्रारंभ किए जाएंगेस्वीकृति के वर्ष कक्षा 9 तथा 10 को एक साथ खोला जाएगा और आगामी शिक्षा सत्र में कक्षा 11 एवं 12 शुरू की जा सकेगी। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर से मान्यता के लिए आवेदन किया जाएगा। क्रमोन्नत विद्यालय में कला संकाय एवं अन्य संकाय के अन्तर्गत 3 ऐच्छिक विषयों का निर्धारण विद्यार्थियों की आवश्यकता एवं रुचि के आधार पर विद्यालय से प्रस्ताव प्राप्त कर प्रारम्भ किया जाएगा। नवक्रमोन्नत उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रथम वर्ष में केवल ऐच्छिक विषय के व्याख्याता ही देय होंगे। अनिवार्य विषयों (हिन्दी, अंग्रेजी) के शिक्षण के लिए व्याख्याता के स्थान पर वरिष्ठ अध्यापक लगाए जाएंगे।


इन जिलों के स्कूल क्रमोन्नत : भरतपुर 1, जैसलमेर 5, जयपुर 1 तथा नागौर की एक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया गया है।


प्रदेश के 31 विद्यालयों में अतिरिक्त संकाय खोलने की स्वीकृति

बीकानेर  आगामी शिक्षा सत्र को देखते हुए प्रदेश में 31 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त कला,वाणिज्य तथा विज्ञान संकाय खोले जाने की स्वीकृति जारी की गई है। इस संबंध में शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत अतिरिक्त संकाय सत्र 2023-24 से नियमित रूप से प्रारंभ होंगे।


इन जिलों के स्कूलों में खुले संकाय : अजमेर 1, बांसवाड़ा 1, बाड़मेर 8, डूंगरपुर 1, पाली 2, भीलवाड़ा 2, बूंदी 1,चूरू 1, दौसा 2, धौलपुर 3, जयपुर 2, जोधपुर 3, राजसमंद 2, अलवर 1 तथा प्रतापगढ़ में एक स्कूल में अतिरिक्त संकाय खोलने की स्वीकृति जारी की गई है।


प्रदेश के 8 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय क्रमोन्नत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें