राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा का टाइम टेबल जारी
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की ओर से सीनियर सैकंडरी एवं सैकंडरी परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़ी के संस्था प्रधान दिनेश चन्द्र जैन एवं संदर्भ केंद्र प्रभारी योगेश चन्द्र पाटीदार ने बताया कि परीक्षा 31 मई से 24 जून तक आयोजित होगी।समय सारणी के अनुसार सीनियर सैकंडरी के लिए 31 मई को हिन्दी, एक जून को गृह विज्ञान, दो जून को चित्रकला (सिद्धांत), तीन जून को पर्यावरण विज्ञान, पांच जून को समाज शास्त्र, 6 को अंग्रेजी, 7 को कंप्यूटर विज्ञान, 8 को भूगोल, 9 को जीव विज्ञान, 10 को डाटा एंट्री कार्य सिद्धांत, 12 को रसायन विज्ञान, 13 को भौतिकी, 14 को इतिहास, 15 को व्यवसाय अध्ययन, 17 को राजनीति विज्ञान, 19 को मनोविज्ञान, 20 को अर्थशास्त्र, 21 को संस्कृत, 22 को गणित, 23 को उर्दू और 24 जून को लेखा शास्त्र की परीक्षा होगी।
जिसमें चित्रकला की परीक्षा सुबह 10 से 11.30 बजे तक और डाटा एंट्री की सुबह 10 से 12 बजे एवं शेष विषयों की सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी। इसी क्रम में सैकंडरी स्कूल के लिए 31मई को सिंधी, एक जून को राजस्थानी, दो जून को गणित, तीन जून को डाटा एंट्री 5 को मनो विज्ञान, 6 को विज्ञान, 7 को हिन्दी, 8 को व्यवसाय अध्ययन, 9 को चित्रकला सिद्धांत, 10 को भारतीय संस्कृति व विरासत, 12 को सामाजिक विज्ञान, 13 को गृह विज्ञान, 14 को अर्थशास्त्र, 15 को अंग्रेजी, 17 को संस्कृत, 19 को पंजाबी और 20 को उर्दू की परीक्षा होगी। समस्त प्रायोगिक परीक्षाएं 31 मई से 24 जून के बीच आयोजित होगी।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें