परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 10 मई 2023

पढ़ाने का पैटर्न बदलेगा, पाठ्यक्रम में जोड़ेंगे हल्दीघाटी - पन्नाधाय जैसे लोकल वैल्यू सब्जेक्ट



 पढ़ाने का पैटर्न बदलेगा, पाठ्यक्रम में जोड़ेंगे हल्दीघाटी - पन्नाधाय जैसे लोकल वैल्यू सब्जेक्ट

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाने का तौर तरीका इस साल या अगले साल पूरी तरह बदल जाएगा। अब तक बच्चों को स्कूलों में वही पढ़ाया जा रहा था, जो पाठ्यक्रम के लिए जरूरी है, लेकिन अब वह भी पढ़ाया जाएगा, जो लोकल बैल्यू से जुड़ा है। जैसे बच्चा उदयपुर का है, तो शिक्षक उसे हल्दीघाटी, राधा और अन्य लोकल वैल्यू भी पढ़ाएंगे। यह सब पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा, जिसे शिक्षक को पढ़ाना ही होगा। इसके लिए पाठ्यक्रम तय करने वाली राज्य सरकार की संस्था राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (आरएससीईआरटी) पिछले दो साल से काम कर रही है। इसमें प्रदेश के 435 विशेषज्ञ जुटे हुए हैं, जिन्हें परिषद ने 1500 विशेषज्ञों की स्क्रीनिंग के बाद चुना था। में अगले 30 सालों को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम तैयार कर रहे हैं। आरएससीईआरटी के उपनिदेशक कमलेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि इनकी अब तक 30 से ज्यादा कार्यशालाएं हो चुकी है और सिर्फ 2 या 3. बाकी है। ये कार्यशालाएं होते ही पाठ्यक्रम के मॉड्यूल तैयार हो जाएंगे। और शिक्षा विभाग को प्रस्तुत कर दिए जाएंगे।


नए पाठ्यक्रम में यह होगा

रोजगार की दृष्टि से स्किल बेस पढ़

• लोकल बैल्यूज की दृष्टि से हर जिले के महत्वपूर्ण तथ्य पारिवारिक मूल्य की दृष्टि से स्थानीय तौर तरीके।

• कंटेंट राज्य स्तर का लेकिन पढ़ाई लोकल स्तर पर।

 • मल्टी लैग्वेज के स्तर पर विद्यार्थी की ग्रोथ


जिस दिन सरकार चाहेगी, उस दिन कथा पहली से 12वीं तक का पाठ्यक्रम पूरी तरह बदल जाएगा, क्योंकि आएससीईआरटी ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। थोड़ा बहुत काम बाकी है, जो मई माह में ही पूरा हो जाएगा। अगर सरकार ने अभी नहीं बदला तो साल 2024 में स्कूलों का पाठ्यक्रम काफी हद तक बदलना तय है, क्योंकि अगर सरकार बदल गई तो वह अपनी मंशानुरूप पाठ्यक्रम बदलवाने की कोशिश करेगी। सरकार नहीं बदली तो आरएससीईआरटी के मॉड्यूल के अनुसार पाठ्यक्रम में बदलाव आएगा

पढ़ाने का पैटर्न बदलेगा, पाठ्यक्रम में जोड़ेंगे हल्दीघाटी - पन्नाधाय जैसे लोकल वैल्यू सब्जेक्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें