Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 1 मई 2023

महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूलों में चयनित शिक्षकों के लिए हिंदी मीडियम में जाने का ऑप्शन खोला



 महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूलों में चयनित शिक्षकों के लिए हिंदी मीडियम में जाने का ऑप्शन खोला

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों तथा अंग्रेजी माध्यम के अन्य स्कूलों में शिक्षण सत्र 23-24 में प्रवेश के लिए आवेदन 4 मई से 9 मई तक व्यक्तिशः या शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन किए जा सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार 3 मई को इन स्कूलों में रिक्त सीटों के लिए संस्था प्रधानों द्वारा विज्ञप्ति जारी की जाएगी। प्राप्त आवेदनों की सूची 11 मई को चस्पा करेंगे। 12 मई को लॉटरी जारी होगी। 15 मई से प्रवेश एवं 1 जुलाई से पढ़ाई शुरू होगी। संस्था प्रधानों द्वारा 13 मई को प्रवेशित बच्चों की सूची चस्पा की जाएगी। सभी प्राप्त आवेदन पत्रों की वरीयता सूची तैयार की जाएगी, जिसे संलग्न समय सारिणी के अनुसार विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। जिले में 72 स्कूले है। जो इंग्लिश मीडियम में संचालित है। इस सत्र से 36 नई स्कूलों को इंग्लिश मीडियम स्कूलों में बदला गया है।


प्रवेश की गाइडलाइन के यह हैं प्रमुख बिंदु

1. जिन स्कूलों में श्री प्राइमरी कक्षाएं संचालित हैं, उनमें नर्सरी की समस्त सीटों पर नए प्रवेश होंगे। इसके आगे एलकेजी- यूकेजी में खाली सीटों पर ही प्रवेश होंगे।

2. वर्ष 2022-23 तक स्थापित स्कूलों में कक्षा 1 में समस्त सीटों पर नए प्रवेश होंगे। शेष कक्षाओं में खाली सीटों पर प्रवेश होंगे।

कक्षा 1 से 5वीं तक, कक्षा 1 से 8वीं तक, कक्षा 1 से 9वीं तक और कक्षा 1 से 11वीं का संचालन किया जा रहा है। वहां नए सत्र 2023-24 में छठी, नवीं, 10वीं और 12वीं में अंग्रेजी माध्यम का संचालन किया जाएगा। इन कक्षाओं की सभी सीटों पर नए प्रवेश होंगे।

4. वर्तमान में ऐसे स्कूल जो कक्षा 1 से 10 तक संचालित है। उनमें 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए अलग से गाइडलाइन जारी की जाएगी।

15. सीटों की संख्या कक्षा 1 से 5 तक में 30 विद्यार्थी प्रति सेक्शन, कक्षा 6 से 8वीं तक में 35 विद्यार्थी प्रति सेक्शन, कक्षा 9 से 12वीं तक में 60 विद्यार्थी प्रति सेक्शन तय है।

6. प्रत्येक स्कूल में सीटों की संख्या के हिसाब से ही प्रवेश दिया जाएगा। सीटों से अधिक आवेदन आने पर प्रवेश लॉटरी से ही पारदर्शी तरीके से लॉटरी निकालकर क्रमवार 3. वर्ष 2022-23 तक स्थापित स्कूलों में दिया जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें