परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 10 मई 2023

कॉलेजों में प्रवेश की तैयारी शुरू, गठित की कमेटियां

 

कॉलेजों में प्रवेश की तैयारी शुरू, गठित की कमेटियां

बीकानेर . कॉलेजों में एक बार फिर चहल-पहल देखने को मिलेगी। जल्द ही नए विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश मिलेगा। हालांकि अभी कॉलेजों में परीक्षाएं चल रही हैं। जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। अभी तक शेड्यूल तो जारी नही हुआ है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही प्रवेश को लेकर शेड्यूल जारी हो जाएगा। हालांकि, कॉलेजों ने पहले ही अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बारहवीं की परीक्षा दे चुके विद्यार्थी भी परिणाम के इंतजार में बैठे हैं। कॉलेज शिक्षा से जुड़े जानकारों के अनुसार, कॉलेज आयुक्तालय की ओर से प्रवेश को लेकर कॉलेज के नोडल अधिकारियों की सूची मांगी गई है। वही डूंगर कॉलेज में प्रवेश प्रकिया को देखते हुए कमेटी का भी गठन कर दिया गया है।


वाणिज्य में रुझान कम

कॉलेजों में पिछले कई सालों से वाणिज्य संकाय की तरफ रुझान कम नजर आ रहा है। वहीं कला में सीटों से दोगुना आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। पिछले सत्र की बात करें, तो डूंगर कॉलेज में जहां वाणिज्य में करीब 30 फीसदी, तो महारानी कॉलेज में 20 फीसदी सीटें खाली रह गईं।बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करते ही युवाओं का अगला कदम कॉलेज में प्रवेश लेना होता है। प्रवेश लेते वक्त इस बात का अवश्य ध्यान रखना चाहिए कि जीवन में आगे किस क्षेत्र में बढ़ना है। उसी के अनुसार संकाय का चयन करना चाहिए। विज्ञान का विद्यार्थी अपनी इच्छानुसार कला एवं वाणिज्य संकाय में प्रवेश ले सकता है, लेकिन कला एवं वाणिज्य संकाय का विद्यार्थी विज्ञान में प्रवेश का हकदार नहीं होता है। कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है।  


विभिन्न महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। किसी भी ई मित्र अथवा घर बैठ कर भी आवेदन किया जा सकता है। अक्सर विद्यार्थी अंतिम तिथि का ध्यान नहीं रखते हैं, उससे उन्हें बड़ी दिक्कत होती है। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद कॉलेज से सत्यापन का कार्य करवाना होता है। प्रवेश संबंधी सूचनाएं विद्यार्थी के मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भी प्रेषित होती हैं। विद्यार्थियों को प्रवेश हेतु सजग रहना होगा। तमाम दस्तावेजों को ऑनलाइन ऐड करना होगाष यदि कोई दिक्कत हो, तो कॉलेज आकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।-डॉ. राजेन्द्र पुरोहित,प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, प्राणिशास्त्र विभाग, राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर


प्रवेश समिति का गठन

कॉलेज में जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कॉलेज प्रशासन की ओर से तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। प्रवेश समिति का गठन कर दिया गया है।-डॉ. नरेंद्र नाथ, प्राचार्य, डूंगर कॉलेज

कॉलेजों में प्रवेश की तैयारी शुरू, गठित की कमेटियां Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें