सरकारी अंग्रेजी स्कूलों से मोहभंग, 75% सीटें खाली
सीकर. महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को इस बार तगड़ा झटका लगा है। प्रवेश की मारामारी वाले इन स्कूलों में इस बार 75 फीसदी तक सीटें खाली रह गई है। सीटों के मुकाबले कम आवेदन से इनमें लॉटरी की प्रक्रिया भी औपचारिक रह गई है। सीकर शहर की बात करें तो केवल बजाज रोड स्थित महात्मा गांधी स्कूल में ही खाली सीटों के मुकाबले ज्यादा आवेदन हुए हैं। बाकी सभी स्कूलों में सीटों के मुकाबले एक चौथाई आवेदन ही हुए हैं। ऐसे में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के नाम पर वाहवाही लूट रही राज्य सरकार को भी करारा झटका लगा है।
केवल बजाज रोड स्कूल में सीट से पांच गुना आवेदन
महात्मा गांधी स्कूल में प्रवेश का क्रेज केवल बजाज रोड स्थित स्कूल में ही रहा। यहां कक्षा एक से 12 की 144 खाली सीटों के लिए 613 आवेदन हुए। यहां प्रवेश के लिए सबसे ज्यादा मुकाबला कक्षा तीन की दो सीटों के लिए है। जिसके लिए 70 विद्यार्थियों के आवेदन हुए। इसके बाद कक्षा दो की तीन सीटों के लिए 53 तथा कक्षा एक की छह खाली सीटों के लिए 76 आवेदन हुए।
स्टाफ की कमी
राज्य सरकार ने महात्मा गांधी स्कूल धड़ल्ले से खोले। शुरुआत में जिला मुख्यालय और फिर ब्लॉक मुख्यालय पर खोले गए स्कूल अब पांच हजार की आबादी वाले गांवो में भी शुरू कर दिए गए। ऐसे में प्रदेश में इन स्कूलों की संख्या तो 2700 के करीब हो गई, लेकिन अंग्रेजी मीडियम की जगह सामान्य स्टाफ ही लगाने पर इनकी गुणवत्ता प्रभावित होने से अभिभावकों का रुझान इनके प्रति कम हो गया।
2. ग्रामीण क्षेत्रों में कम दिलचस्पी : सामाजिक व सांस्कृतिक परिवेश के कारण ग्रामीण इलाकों में अंग्रेजी माध्यम शिक्षा के प्रति दिलचस्पी अभी काफी कम है। कई गांवो में तो अंग्रजी माध्यम स्कूलों का विरोध तक हो चुका है।
जिले की स्थिति
ब्लॉक खाली सीटें आवेदन
दांतारामगढ़ 2215 401
नेछवा 2161 400
लक्षमणगढ़ 2816 347
धोद - 556
श्रीमाधोपुर 1721 674
पिपराली 1618 1059
अजीतगढ़ 1274 457
नीमकाथाना 2161 400
पाटन 1293 353
(विभाग से अब तक मिले आंकड़े)
पीएमश्री में चयन के बाद भी सीटें खाली
महात्मा गांधी स्कूल गोकुलपुरा में कक्षा एक से 12 की 226 खाली सीटों के मुकाबले इस बर 153 आवेदन ही आए। जबकि स्कूल का चयन हाल में पीएमश्री योजना के लिए भी हुआ है। जिसके तहत यहां दो करोड़ के विकास कार्यों के साथ नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई होगी।
इन दो कारणों से गिरा प्रवेश का ग्राफ
शहर की स्कूलों के हालात
स्कूल खाली सीट आवेदन
बजाज रोड 144 613
शिवसिंहपुरा 131 31
शास्त्री नगर 121 30
मोहल्ला कारीगरान 120 18
पांच कक्षा के लिए छह आवेदन
पिपराली ब्लॉक की महात्मा गांधी रघुनाथगढ़ में हालात सबसे खराब रहे। यहां कक्षा एक से पांच के लिए कुल छह बच्चो ने ही आवेदन किया। यहां कक्षा एक व दो में एक- एक तथा कक्षा तीन में चार आवेदन आए। नाडिया कुम्हारान में नर्सरी से कक्षा 9 तक की 227 सीटों के लिए 65 आवेदन तथा गुंगारा में 347 खाली सीटों के लिए 48 आवेदन, सिंघासन में 150 सीटों के लिए 69 तथा कोलीड़ा में 150 सीटों के लिए 32 आवेदन ही हुए
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें