परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 8 जून 2023

शिक्षा चौथी से 12वीं कक्षा के 6.50 लाख किताबें के मुकाबले 3.50 लाख की सप्लाई ही आई ,आधा कोर्स बदला आधी किताबें पुरानी ही बांट रहे बच्चों को



 शिक्षा चौथी से 12वीं कक्षा के 6.50 लाख किताबें के मुकाबले 3.50 लाख की सप्लाई ही आई ,आधा कोर्स बदला आधी किताबें पुरानी ही बांट रहे बच्चों को

सरकारी स्कूलों में कक्षा 4 से 12 तक के विद्यार्थियों को इस सत्र में 50 प्रतिशत पुरानी किताबों से ही पढ़ाई करनी होगी। क्योंकि अभी तक डिमांड के मुकाबले 50 प्रतिशतता जिला मुख्यालय पर पहुंच पाई। पाठयपुस्तक मंडल ने इसी हिसाब से वितरण भी शुरू कर दिया कि इस बार भी पाठयक्रम में कुछ प्रतिशत कमी की गई है। राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक वितरण केंद्र पर 23 मई से नोडल केंद्रों को किताबों का वितरण किया जा रहा है। गत साल जिले में पहली से 12वीं कक्षाओं के लिए 10.50 लाख किताबें वितरण की गई थीं। इस बार भेजी गई डिमांड पर करीब 650 लाख किताबें अलोट की गई, लेकिन उसमें से 3.50 लाख ही पहुंच पाई। जून में निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वितरण जारी रखेगा। बताया गया कि कक्षा एक से तीन तक तो सभी के लिए नई किताबें भेजी गई लेकिन कक्षा 4 से 12 वी तक मांग की तुलना में आधी ही नई किताबें आई। ऐसे में तय किया गया कि इन कक्षाओं के लिए आधी नई और आधी पुरानी किताबें वितरण होगी। अभी जिला मुख्यालय से जिले के 350 नोडल केंद्रों को किताबें दी जा रही है। फिर वहां से संबंधित स्कूलों को वितरण होगा।


पुराना स्टॉक की किताबें भी मिलेगी, इसमें कुछ पाठ बिना काम के 

आम तौर पर किसी विषय में नए सत्र में कोर्स बदलता है तो शत प्रतिशत नई किताब वितरण होती है। अध्यापकों के अनुसार इस साल भी कोर्स में कुछ लेसन कम किए गए लेकिन इसके बावजूद पुराने स्टॉक में रखो किताबें भी स्कूलों को वितरण होगी। अब मे बच्चों व अध्यापकों को ही ध्यान रखना होगा कि इन लेखन को नहीं पढ़ना है। कक्षा से 3 के सभी विद्यार्थियों को सभी किताबें नई और निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। क्योंकि छोटे बच्चे होने से सालभर बाद पुस्तक काम लेने योग्य नहीं बचती कक्षा 4 से 12वीं तक गत साल के विद्यार्थियों से जमा पुस्तकों को काम में लेते हुए आधी नई और आधी पुरानी किताबें दी जाती है।


वितरण शुरू, पुरानी किताबों का बुक बैंक बनाया... शैक्षिक सत्र

2023-24 में सरकारी स्कूलों में अध्ययन कक्षा एक से आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों तथा कक्षा 9 से 12 तक में अजा-जजा छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक उपलब्ध कराई जाएगी। स्कूलों को पाठ्य पुस्तकों की प्राप्ति एवं वितरण की जानकारी शाला दर्पण पोर्टल पर देनी होगी। विद्यार्थियों से मत सत्र की मार्कशीट देते समय गत साल दी गई निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों को वापस स्कूलों में जमा किया जा रहा है। इनका क बनाकर साफ-सुथरी पुस्तकों को अगले सत्र में वितरण के काम में लिया जाता है। इस तरह बच्चों को औसत 50 प्रतिशत पुरानी जमा किताबों में से तथा 50 प्रतिशत नई मिली किताबों में से वितरण किया जाता है।


पाठ्यपुस्तक का वितरण शुरू कर दिया है। एक रूट चार्ट बनाकर 23- मई से केंद्र से मोडल प्रभारियों को वितरण किया जा रहा है। जिले में इस बार 6.50 लाख किताबों का वितरण किया जाना है। अभी तक 3.50 लाख किताबें मिली हैं। -पूरणसिंह चौहान, मैनेजर राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक वितरण केंद्र,


शिक्षा चौथी से 12वीं कक्षा के 6.50 लाख किताबें के मुकाबले 3.50 लाख की सप्लाई ही आई ,आधा कोर्स बदला आधी किताबें पुरानी ही बांट रहे बच्चों को Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें