परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 8 जून 2023

एमजी स्कूलों के टीचर्स लेंगे स्पोकन इंग्लिश की 4 सप्ताह तक ट्रेनिंग

 

एमजी स्कूलों के टीचर्स लेंगे स्पोकन इंग्लिश की 4 सप्ताह तक ट्रेनिंग

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को अब इंग्लिश बोलने की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग गुरुवार से शुरू होगी, जो चार सप्ताह तक चलेगी। खास बात यह है कि ये सभी टीचर्स इंटरव्यू से भर्ती हुए हैं, जोकि अंग्रेजी में ही हुआ था। इन्हें चार सप्ताह तक रोज 4 घंटे ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग डिजिटल यूनिवर्सिटी और जेएनवीयू एसएमके हॉल में होगी।


क्लास में अंग्रेजी विषय के एक्सपर्ट अब बच्चों को अंग्रेजी में पढ़ाने वाले शिक्षकों को अंग्रेजी में बोलने का प्रशिक्षण देंगे। यह प्रशिक्षण राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड नाम की एक एनजीओ दे रही है। जिसके लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने अधिकृत किया है। इसके तहत पहले बैच में 60 शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए 30-30 शिक्षकों के बैच बनाए गए है। यह बैच सुबह 9 से 1 बजे तक चलेंगे


100 घंटे देना अनिवार्य

हर शिक्षक के लिए 100 घंटे का प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है। इसमें शिक्षकों को बोलने के अलावा उनकी क्षमता संवर्धन की क्लास भी लगेगी। इसके माध्यम से इनकी क्षमता का आंकलन कर उसे बढ़ाने के टिप्स भी दिए जाएंगे।


दो बैच में पढ़ेंगे शिक्षक

शिक्षकों के लिए इंग्लिश स्पोकन ट्रेनिंग कैंप लगाया जा रहा है। इसके लिए 60% शिक्षकों के दो बैच बनाए गए हैं। प्रतिदिन चार घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। डॉ. भल्लूराम खीचड़, मुख्य जिला शिक्षाधिकारी

एमजी स्कूलों के टीचर्स लेंगे स्पोकन इंग्लिश की 4 सप्ताह तक ट्रेनिंग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें