परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 10 जून 2023

एलिजिबिलिटी टेस्ट:राज्य के 1850 एनटीटी शिक्षकों को 30 जून तक मिलेगा ब्रिज कोर्स का सर्टिफिकेट



 एलिजिबिलिटी टेस्ट:राज्य के 1850 एनटीटी शिक्षकों को 30 जून तक मिलेगा ब्रिज कोर्स का सर्टिफिकेट

महिला बाल विकास के एनटीटी शिक्षकों को ब्रिज कोर्स का सर्टिफिकेट 30 जून तक मिलेगा। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान, बीकानेर ने एनटीटी शिक्षकों की पात्रता परीक्षा के लिए टाइम टेबल घोषित कर दिया है। प्रदेश के 1850 एनटीटी शिक्षकों की पात्रता परीक्षा 20 जून से शुरू होगी। यह परीक्षा 24 जून तक चलेगी। एनटीटी शिक्षकों को ब्रिज कोर्स का सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए पांच विषयों की परीक्षा देनी होगी।


 परीक्षा एक पारी में सुबह 10 से 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। ब्रिज कोर्स का सर्टिफिकेट हासिल करने के बाद इन शिक्षकों को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्री- प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाने के लिए लगाया जाएगा। फिलहाल डाइट के स्तर पर इन शिक्षकों का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। 16 मई से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण शिविर 19 जून को पूरा होगा। जिन महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्री- प्राइमरी कक्षाएं संचालित की जा रही है। वहां ब्रिज कोर्स पूर्ण करने वाले एक - एक एनटीटी ट्रेंड शिक्षक को लगाया जाएगा।


एलिजिबिलिटी टेस्ट:राज्य के 1850 एनटीटी शिक्षकों को 30 जून तक मिलेगा ब्रिज कोर्स का सर्टिफिकेट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें