परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

रविवार, 11 जून 2023

शिक्षा विभाग लगा तैयारियों में प्रदेश में 48 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, 21 माह से तृतीय श्रेणी शिक्षकों को तबादलों का इंतजार.जिले के सरकारी स्कूलों को अगस्त तक मिलेंगे 903 तृतीय श्रेणी शिक्षक



 शिक्षा विभाग लगा तैयारियों में प्रदेश में 48 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, 21 माह से तृतीय श्रेणी शिक्षकों को तबादलों का इंतजार.जिले के सरकारी स्कूलों को अगस्त तक मिलेंगे 903 तृतीय श्रेणी शिक्षक

शिक्षा विभाग में राज्य के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को अगस्त तक 48 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षक मिल जाएंगे। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिक्षा विभाग का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले विद्यालयों में रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। हालांकि इन पदों को भरने के बाद भी कई स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त रहने की संभावना है। दें कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों की सीधी भर्ती परीक्षा 2022 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा फरवरी में आयोजित की गई थी। इसके बाद जून में इसका परिणाम भी जारी कर दिया। अब निदेशालय ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है।


संभवतः जून के मध्य से निदेशालय इस पर काम भी शुरू कर देगा। तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा में लेवल टू के शिक्षकों की संख्या अधिक है, जबकि लेवल-वन की अपेक्षाकृत कम है। लेवल टू के हजार तथा लेवल वन के 21 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। लेवल टू में चयनित शिक्षक कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। जबकि लेवल वन के शिक्षक कक्षा एक से पांच के विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। इसमें सबसे बड़ी बात है कि 21 माह से इंतजार कर रहे तृतीय श्रेणी शिक्षकों का भर्ती प्रक्रिया से पहले तबादला नहीं हुए तो स्थानांतरण वाले शिक्षकों को इच्छित स्थान नहीं मिलने को लेकर शिक्षक संघ की ओर से भर्ती प्रक्रिया से पहले तबादले किए जाने की भी मांग की जा रही है।


किस जिले को कितने मिलेंगे शिक्षक

प्रदेश के सभी जिलों में लेवल वन एवं लेवल टू के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। जिसमें धौलपुर जिले को 903, करौली 1176, भरतपुर को 1956, सवाई माधोपुर को 968, कोटा 880, नागीर 1613, पाली 1276, प्रतापगढ़ 821, राजसमंद 1113 सीकर 1469, सिरोही 801, टॉक 920, उदयपुर में 2978, अजमेर में 1576, अलवर में 2172, बांसवाड़ा में 1353, बारां 1028, बाड़मेर 3511, भीलवाड़ा 1814, बीकानेर 1781, बूंदी 934, चितौड़गढ़ 1346, चूरू 986, दौसा 1054, डूंगरपुर 1259, गंगानगर 1408, हनुमानगढ़ 993, जयपुर 2757, जैसलमेर 980, जालौर 1356, झालावाड़ 972, शंशन 1073, जोधपुर में 2773 पदों पर नव चयनित तृतीय श्रेणी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।


भर्ती परीक्षा में दोगुने अभ्यर्थी किए पास

बोर्ड द्वारा जारी तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम में निर्धारित पदों से दो गुना अधिक अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। ऐसे में 48 हजार पदों को भरने के लिए 96 हजार अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। जिस दिन दस्तावेजों की जांच होगी। उसी दिन दो गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।


नियुक्ति से पहले किए जाएं शिक्षकों के तबादले: सलवाद

शिक्षक संघ रेस्टा के प्रदेश अध्यक्ष मोहर सिंह सलवाद का कहना है कि प्रदेश में 48 हजार पदों पर आयोजित हुई तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है, जून माह में इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। अगस्त 2021 से राज्य के 85 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षक अपनी तबादला सूची जारी होने का इंतजार कर रहा है। इसलिए संघ की मांग है की 48 हजार शिक्षकों की नियुक्ति से पहले तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले किए जाएं।

शिक्षा विभाग लगा तैयारियों में प्रदेश में 48 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, 21 माह से तृतीय श्रेणी शिक्षकों को तबादलों का इंतजार.जिले के सरकारी स्कूलों को अगस्त तक मिलेंगे 903 तृतीय श्रेणी शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें