मुख्यमंत्री निशुल्क सिलाई योजना:16 हजार विद्यार्थियों का जनाधार सत्यापन नहीं,यूनिफॉर्म सिलाई का भुगतान रूका
जिले में करीब 16 हजार ऐसे विद्यार्थी हैं,जिनका जनाधार सत्यापन नहीं हुआ है। जिसके कारण उक्त सभी विद्यार्थियों के यूनिफॉर्म सिलाई का भुगतान नहीं हो पाया है।बता दे कि मुख्यमंत्री निशुल्क सिलाई योजना के तहत कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को स्कूल यूनिफार्म फैब्रिक के दो सेट प्रदान किए जाते है। सभी विद्यार्थियों के खाते में ड्रेस की सिलाई के लिए 200 रुपये का भुगतान भी दिया भुगतान भी किया जाता है। यूनिफॉर्म सिलाई की भुगतान डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक में दिया जाता है।
जिन विद्यार्थियों का जनाधार सत्यापन हो चुका है,उनका भुगतान आसानी से हो गया है। वहीं जिले में 16 हजार विद्यार्थियों का जनाधार सत्यापन नहीं हो पाया है,जिसके कारण उनका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। आठवीं और पांचवीं बोर्ड की परीक्षा भी हो गए और रिजल्ट भी आ गए लेकिन सत्र समाप्त होने के बावजूद भी इन छात्रों का यूनिफॉर्म सिलाई की भुगतान नहीं हुआ है। बड़े अधिकारियों द्वारा संस्था प्रधानों को गत 15 मई तक 95 प्रतिशत जनाधार सत्यापन कराने का लक्ष्य पूरा करने के लिए पाबंद किया गया था। अति. जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा भरतपुर ने सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को पुन: 95 प्रतिशत जनाधार सत्यापन का लक्ष्य पूरा करने को निर्देशित किया है।
समसा एडीपीसी अनीत कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के आधार में नाम मिसमैच होने के कारण जनाधार सत्यापन नहीं हो पा रहा है और अभिभावक इस पर ध्यान नहीं दे रहें है। सबसे कम सेवर ब्लॉक में हुआ है। खासकर सेवर के सीबीईओ सहित सभी सीबीइओं को निर्देशित किया गया है कि वे कम से कम 95 प्रतिशत का लक्ष्य को पूरा कराये।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें