परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 30 जून 2023

व्यावसायिक शिक्षकों का टेंडर खत्म होने से 700 शिक्षक बेरोजगार होंगे

 

व्यावसायिक शिक्षकों का टेंडर खत्म होने से 700 शिक्षक बेरोजगार होंगे 

अजमेर | राजस्थान शिक्षा विभाग में कार्यरत व्यावसायिक शिक्षकों का टैंडर 30 जून से खत्म करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही एक दिन बाद प्रदेश के 700 व्यावसायिक शिक्षक बेरोजगार हो जाएंगे। इस आदेश के बाद शिक्षक नेताओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। शिक्षक संघों से जुड़े नेताओं का कहना है कि इन शिक्षकों को एक बार फिर से ठगा गया है। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शक्ति सिंह गौड़ का कहना है कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत संचालित राजकीय विद्यालयों में कार्यरत व्यावसायिक शिक्षकों का एजेंसियों द्वारा लगातार शोषण किया जा रहा है।


 एजेंसियों ने शिक्षकों को कई माह का वेतन तक नहीं दिया। है। मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा में प्लेसमेंट एजेंसियों को हटाकर सरकारी कंपनी गठन करने की घोषणा की थी जो अब तक लागू नहीं हुई। व्यावसायिक शिक्षा केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका का मुख्य उद्देश्य छात्रों के कौशल को बढ़ा कर आत्मनिर्भर बनाना है। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के उपाध्यक्ष भगवंत डांगी ने बताया कि शिक्षक और विद्यार्थियों की समस्या का समाधान नहीं होने पर सभी शिक्षक दल मिलकर जयपुर में आंदोलन करेंगे।

व्यावसायिक शिक्षकों का टेंडर खत्म होने से 700 शिक्षक बेरोजगार होंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें