परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 8 जून 2023

पात्रता जांच:अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को अब जुलाई में मिलेंगे 9712 शिक्षक, वंचित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का मिला मौकाराज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित महात्मा गांधी

 

पात्रता जांच:अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को अब जुलाई में मिलेंगे 9712 शिक्षक, वंचित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का मिला मौकाराज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित महात्मा गांधी

राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को संविदा शिक्षक अब जुलाई में मिलेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने दस्तावेज सत्यापन से वंचित रहे अभ्यर्थियों को एक मौका और दिया है। ‌ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पात्रता जान से करीब 4 हजार अभ्यर्थी शेष है।दरअसल, इन अभ्यर्थियों ने निर्धारित तिथि 19 मई से 23 मई तक दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है। शिक्षा विभाग में अब शेष रहे इन विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए दो दिन का समय दिया है। शेष रहे अभ्यर्थी शाला दर्पण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाकर 12 से 14 जून तक संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा के द्वारा अपने दस्तावेज सत्यापन करवा सकेंगे। वंचित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का अंतिम मौका है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी अभ्यर्थी को दस्तावेज सत्यापन का अवसर नहीं दिया जाएगा। जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।


डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद जारी होगी अंतिम मेरिट

संविदा भर्ती के तहत पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का काम पूरा होने के बाद अंतिम मेरिट जारी की जाएगी। मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के जरिए ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पोस्टिंग मिलेगी। काउंसलिंग नया सत्र शुरू होने के साथ ही जुलाई में होने की संभावना है।


14033 अभ्यर्थी शॉर्ट लिस्टेड, 10 हजार ने ही करवाया रजिस्ट्रेशन

क्षा विभाग ने लेवल वन और लेवल सेकंड में अंग्रेजी व गणित -विज्ञान के 9712 पदों पर दस्तावेज सत्यापन के लिए 14033 अभ्यर्थियों को पिछले महीने शॉर्टलिस्ट किया। इसमें 10 हजार विद्यार्थियों ने ही रजिस्ट्रेशन करवाकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाया है। इनके दस्तावेजों का सत्यापन 26 मई से 1 जून तक किया गया। अब शेष रहे 4 हजार अभ्यर्थियों को 12 से 14 जून तक का समय दिया गया है।


संविदा भर्ती- 2023 के तहत दस्तावेज सत्यापन के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने वाले तथा पात्रता जांच के लिए निर्धारित तिथि को अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर दिया गया है। शेष अभ्यर्थी अब 12 से 14 जून तक अपने दस्तावेज की जांच करवा सकेंगे।-कानाराम, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा

पात्रता जांच:अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को अब जुलाई में मिलेंगे 9712 शिक्षक, वंचित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का मिला मौकाराज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित महात्मा गांधी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें