‘तृतीय श्रेणी शिक्षकों के जल्द शुरू होगी ट्रांसफर प्रक्रिया’,प्रदेश उपाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक
सरमथुरा. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिले की कार्यकारिणी की ओर से समस्त उप शाखाओं के पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ता की संयुक्त बैठक का आयोजन प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सनाढ्य भवन मंजरी फाउंडेशन कार्यालय पर हुआ। जिलाध्यक्ष मोहन सिंह सिकरवार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेश कुमार शर्मा, गोविंद शर्मा, नवनीत प्रिय त्रिपाठी, पुरूषोत्तम शर्मा, रामगोपाल मीणा, रामप्रसाद राघव आदि का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम ने संगठन की रीति नीति के साथ शिक्षकों को राष्ट्रवादिता से ओतप्रोत प्रेरक उद्बोधन में शिक्षक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रदेश उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा ने शिक्षक समस्याओं के निस्तारण में शिक्षक संगठन की भूमिका के बारे में जानकारी दी। मोहन सिंह सिकरवार ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर खुलवाने शीघ्र लंबित डीपीसी प्रक्रिया पूर्ण कराने एवं शिक्षाकर्मी पैरा टीचर एवं कनिष्ठ शिक्षकों से संबंधित समस्याओं का प्रदेश स्तर पर निराकरण के लिए ध्यान आकर्षित करवाते हुए आभार जताया।
इस मौके पर देवेंद्र शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, राहुल मंगल, नत्थी लाल दुबे, ललित कौशिक, मनोज कौशिक, भीकम सिंह, बंटू जाटव, राजेश शर्मा, रघुवीर शर्मा, प्रताप शर्मा, मनीष पचौरी, झब्बू लाल शर्मा, लोकेंद्र, बृज बिहारी शर्मा, प्रेम सिंह मीणा, विशनलाल मीणा, राम खिलाड़ी मीणा, केशव देव शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, सिरमौर मीणा, कन्हैया लाल जाटव, भगवान लाल जाटव आदि लोग मौजूद रहे। संचालन त्रिपाठी ने किया।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें