सीएम गहलोत ने बुलाई आज शाम पांच बुलाई कैबिनेट की मीटिंग, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Gehlot cabinet Meeting: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शाम पांच बजे कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की मीटिंग होगी। सीएम गहलोत ने सभी मंत्रियों को जयपुर में ही रुकने के निर्देश दिए है। बता दें गुरुवार को कैबिनेट की मीटिंग होनी थी, लेकिन सीएम गहलोत के चोटिल होने के कारण स्थगित कर दी गई थी। हालांकि, कैबिनेट की मीटिंग का कोई एजेंडा सामने नहीं आया है।मुख्यमंत्री निवास पर होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में करीब आधा दर्जन से ज्यादा विभागों के 15 से ज्यादा प्रस्ताव प्रस्तावित है। जिन पर आज मुहर लग सकती है। जिनमें स्वास्थ्य विभाग के 2, खेल विभाग के 1, ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग के 2, गृह विभाग के 2, यूडीएच का 1, कृषि विभाग के 2 प्रस्ताव शामिल है।
नए जिलों को लेकर ले सकते हैं निर्णय
सीएम गहलोत ने अपने तीसरे कार्यकाल के आखिरी बजट में प्रदेश 19 नए जिलों और 3 संभाग की घोषणा थी। सीएम गहलोत ने चुनावी माहौल में ये मास्टर स्ट्रोक खेला था। लेकिन नए जिलों की सीमाओं को लेकर विवाद गहरा गया। आम जनता के साथ कांग्रेस पार्टी के विधायक और मंत्री भी आमने सामने आ गए हैं। प्रदेश के शहरों में जिला सीमांकन को लेकर आंदोलन चल रहा है। लोग सड़कों पर है जिसके चलते पुलिस और आम जनता में भी टकराव की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा हैं कि 19 जिलों में से 14 जिले के गठन का काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही इनकी घोषणा होने वाली है।
गुरुवार को स्थगित कर दी गई थी
उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन सीएम के चोटिल होने की वजह से स्थगित कर दी गई थी। सीएम गहलोत के पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर होने की वजह से बैठक के समय में बदलाव करते हुए शुक्रवार शाम 5:00 बजे कैबिनेट और 5:30 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक निर्धारित किया है। हालांकि सीएम गहलोत के पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर और दूसरे में टांके लगे होने की वजह से डॉक्टर ने सीएम को 7 दिन के आराम की सलाह दी है। इसके बावजूद सीएम गहलोत ने कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें