परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 30 जून 2023

मिड-डे मील : जिले के 1.50 लाख विद्यार्थियों को नए बर्तनों में मिलेगा खाना, 50 लाख रुपए रुपए स्वीकृत

 

मिड-डे मील : जिले के 1.50 लाख विद्यार्थियों को नए बर्तनों में मिलेगा खाना, 50 लाख रुपए रुपए स्वीकृत

जिले के सरकारी स्कूल में आगामी शिक्षा सत्र में विद्यार्थी नए बर्तनों में भोजन करेंगे। जिन स्कूलों में पांच वर्ष से अधिक पुराने बर्तन स्टोर में पड़े हैं, उन्हें बदला जाएगा।नए बर्तन खरीदने के लिए विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार बजट भी स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा जो नए विद्यालय खोले गए हैं, उनसे भी प्रस्ताव मांगा गया है। ताकी नामांकन के आधार पर नए बर्तन खरीदे जा सकें। नए बर्तनों के लिए स्कूल प्रधानाचार्य से 30 जून तक प्रस्ताव मांगा गया हैं। प्रारंभिक अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिक घीसाराम भूरिया ने बताया कि एक जुलाई से नया सत्र शुरू हो रहा हैं। विभाग ने बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए इस बार बच्चों को मिड-डे मील का खाना नए बर्तनों में परोसने का निर्णय लिया हैं। एक जुलाई से स्कूल शुरू हो जाएंगे।


विद्यार्थियों को इस बार नए बर्तनों में मिड डे मील का खाना मिलेगा। विभाग ने जरूरत के हिसाब से राशि स्वीकृत की हैं। सभी स्कूलों से नए बर्तनों की डिमांड की है।-घीसाराम भूरियां, एडीईओ, प्रारंभिक शिक्षा


रोज होगी मिड डे मील की जांच, शाम को डायरेक्टर लेंगे वीसी

स्कूलों में बच्चों के दोपहर के भोजन की जांच 1 जुलाई से हर कार्य दिवस पर होगी। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे के बीच अधिकारी निरीक्षण कर देखेंगे कि स्कूल में एमडीएम बना या नहीं। मिड डे मील की गुणवत्ता के साथ ही साफ-सफाई की जांच की जाएगी। सभी सीबीईओ प्रतिदिन 4 बजे तक अपने जिले के डीईओ को देंगे। जिले से 6 बजे तक पूरी रिपोर्ट मिड डे मील निदेशक के पास जाएगी। रोजाना शाम 7 बजे निदेशक जिले से प्राप्त रिपोर्ट को एसीएस की वीसी में रखेंगे ।


ये बर्तन खरीदे जाएंगे

भंडारण के बर्तन : लोहे की बड़ी टंकी, आटा रखने की टंकी ।

खाना पकाने के बर्तन:  बड़ी परात, बड़े भगोना ढक्कन, कूकर, बड़ा तवा ।

खाना परोसने के बर्तन : तश्तरी, बाल्टी, बड़े चम्मच, जग ।


नामांकन के अनुसार खरीद की राशि

1 से 50 : 10 हजार रुपए

51 से 150 : 15 हजार रुपए 151 से 250 20 हजार रुपए

250 से अधिक : 25 हजार रुपए


मिड-डे मील : जिले के 1.50 लाख विद्यार्थियों को नए बर्तनों में मिलेगा खाना, 50 लाख रुपए रुपए स्वीकृत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें