परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 12 जून 2023

सरकार ने ऑनलाइन कर दी योजना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं करवा पा रही आवेदन



 सरकार ने ऑनलाइन कर दी योजना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं करवा पा रही आवेदन

अलवर. महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का वर्जन 2 लागू कर दिया गया है। इस योजना के आवेदन अब ऑनलाइन लिए जाएंगे। अभी तक इस योजना के आवेदन आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं से ऑफलाइन ही भरवाए जाते थे। अब मोबाइल पर एप डाउनलोड करके एसएसओ आइडी से ऑनलाइन आवेदन भरे जाने हैं जो कि मुश्किल लग रहा है।


आठ साल पहले विभाग ने दिए थे मोबाइल

गौरतलब है कि योजना का ऑनलाइन संचालन करने के लिए कार्यकर्ताओं के पास न तो एंड्रायड मोबाइल है और न ही कोई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। करीब आठ साल पहले सन 2016 में विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एंड्रायड मोबाइल दिए गए थे। लेकिन ज्यादातर कार्यकर्ताओं के मोबाइल या तो खराब हो गए हैं या फिर बदल गए हैं।


उम्रदराज कार्यकर्ताओं को हो रही है परेशानी

इससे भी ज्यादा परेशानी यह है कि आंगनबाडी केंद्रों पर कार्यरत ज्यादातर कार्यकताओं की उम्र 45 से अधिक है , इनकी शिक्षा भी कम है। ऐसे में इनको बिना किसी प्रशिक्षण के मोबाइल एप पर योजना के आवेदन ऑनलाइन करने में परेशानी हो रही है। इसके चलते ज्यादातर केंद्रों पर अभी तक इन दोनों ही योजनाओं के आवेदन भरे ही नहीं गए हैं।


प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना को इस साल ऑनलाइन कर दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल पर एसएसओ आईडी से आवेदन भरना होगा। जो टेक्नो फ्रेंडली नहीं है उनको परेशानी हो रही है। विभाग ने महिला सुपरवाइजर को प्रशिक्षण् दिया है, इसके बाद कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।-जितेंद्र मीणा, उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, अलवर।

सरकार ने ऑनलाइन कर दी योजना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं करवा पा रही आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें