सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल को कॉरपोरेट कंपनियों की तर्ज पर देंगे मैनेजमेंट ट्रेनिंग
जोधपुर । प्रदेश की सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूलों के प्रिंसिपल को कॉरपोरेट कंपनियों की तर्ज पर बेहतर प्रबंधन के लिए लीडरशिप आधारित ट्रेनिंग लेनी होगी। उनको दक्षता स्तर को जानने के लिए राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान, गोनेर जयपुर फार्मेट जारी किया है। गूगल परदरअसल, प्रधानाचार्य की क्षमता संवर्धन के लिए वर्ष 2023-24 में आवासीय आयोजित किए प्रशक्षण शिविर है। जिसमें पहले चरण में दस दिन की ट्रेनिंग में पास होने वालो को फिर दूसरे चरण में दो-दो दिन की तीन बार ट्रेनिंग करनी होगी। यह ट्रेनिंग प्रिंसीपल को दूसरे जिले में जाकर करनी होगी। जिसे सीमेट के की रिसोर्स पर्सन यानी केआरपी ट्रेनिंग देंगे। इससे पहले सीमेट द्वारा स्टेट लेवल पर माड्यूल डवलप किया जाएगा ।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें