परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 21 जुलाई 2023

एडिशन लॉन्च:पढ़ाई के लिए मुंबई और दिल्ली बेहतरीन लेकिन टॉप 100 में एक भी भारतीय शहर शामिल नहीं

 

एडिशन लॉन्च:पढ़ाई के लिए मुंबई और दिल्ली बेहतरीन लेकिन टॉप 100 में एक भी भारतीय शहर शामिल नहीं

क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग का 11वां एडिशन लॉन्च हो गया है। दुनिया भर में स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन शहरों में सबसे ऊपर लंदन है। लगातार पांचवें साल यह शहर इस सूची में टॉप पर रहा है। इसके बाद टोक्यो, सियोल, मेलबर्न और म्यूनिख हैं। कोई भारतीय शहर इस सूची में टॉप 100 में जगह नहीं बना पाया है।हालांकि भारत में 118वीं रैंकिंग के साथ मुंबई पढ़ाई के लिए बेहतरीन शहर है। इसका अफोर्डेबिलिटी रैंक 21 है। डिजायरेबिलिटी रैंक (134) और एम्प्लायर एक्टिविटी रैंक (53) में मुंबई लिस्ट में शामिल तीन अन्य शहरों में आगे है। मुंबई के बाद क्रमश: दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई हैं। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स इंडीकेटर में भारतीय शहरों में दिल्ली को सबसे ऊंची यानी 63वीं रैंक मिली है।


इंडोनेशिया में है सबसे किफायती शहर, बोस्टन फिर टॉप 10 में

दुनिया की 10 बेस्ट स्टूडेंट सिटीज में से 2-2 जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में हैं। बोस्टन इस साल फिर से टॉप 10 शहरों में शामिल हुआ है। कनाडा और यूएस में 3-3 टॉप 20 स्टूडेंट सिटीज हैं। 23 रिकॉर्ड यूनिवर्सिटीज के साथ सियोल वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स (डब्ल्यूयूआर) में पहले स्थान पर है। टोक्यो दुनिया भर में एम्प्लॉयर एक्टिविटी में शीर्ष पर है। इसके बाद सियोल व बोस्टन का स्थान है। वहीं इंडोनेशिया का योगयकार्ता शहर सबसे ज्यादा किफायती शहर है। आईआईआईटी दिल्ली, डीयू, जेएनयू, जामिया मिलिया, जामिया हमदर्द, इंद्रप्रस्थ यूनि. के बेहतर प्रदर्शन से शहर को यह रैंकिंग मिली है।


प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में भी कैम्पस प्लेसमेंट

सरकारी कॉलेजों में भी कैम्पस प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। पहले चरण में 100 कॉलेजों से शुरुआत होगी, जहां साल में दो बार आयोजन होगा। विभिन्न विशेषज्ञ संस्थानों आईआईआरएस, एनआरएससी, एनसीएल पुणे, राष्ट्रीय जैव विज्ञान केंद्र बेंगलुरु एवं सेबी के साथ को-ऑर्डिनेशन किया जाएगा। इसके लिए 9.18 करोड़ का प्रावधान होगा।

एडिशन लॉन्च:पढ़ाई के लिए मुंबई और दिल्ली बेहतरीन लेकिन टॉप 100 में एक भी भारतीय शहर शामिल नहीं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें