40 हजार स्कूलों में सहायक कर्मचारियों के पद ही नहीं, स्वीकृत 26 हजार में 75 फीसदी खाली
राज्य के स्कूलों में एक जुलाई से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ोतरी के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन सहायक कर्मचारियों के रिक्त पदों को लेकर राज्य सरकार उदासीन है। राज्य के 40 हजार स्कूलों में ह कर्मचारियों के पद ही नहीं है। वहीं स्वीकृत 26818 में भी 75 फीसदी से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं। शिक्षा विभाग में केवल 6186 सहायक कर्मचारी वर्तमान में कार है। जयकि 20632 पद खाली है। सहायक कर्मचारियों के रिक्त पदों का ग्राफ हर साल बढ़ रहा है।
पिछले 24 साल से इन पदों पर सीधी भर्ती नहीं हुई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में भी 30 फीसदी पद खाली है। सहायक कर्मचारियों के पदों को केवल अनुकंपा नियुक्ति के आधार पर भरा जा रहा है। पिछले पांच साल के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो विभाग में 804 पदों पर अनुकंपा नियुक्ति की गई है। एक्सपर्ट महेंद्र पांडे का कहना है कि वर्तमान में परिस्थित बदल गई है सहायक कर्मचारियों के पदों को भरने के लिए विभाग को नियम बनाने की जरूरत है। विभाग से गाइडलाइन लेकर नियम बनाकर शिक्षा विभाग को नियमित भर्ती के तहत रिक्त पदों को भरना चाहिए
इधर, इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पद दिए, नियमित भर्ती नहीं
राज्य सरकार की ओर से हिंदी मीडियम स्कूलों को ओ मीडियम में रूपांतरित किया जा रहा है। पारित होने वाले महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में सहायक कर्मचारियों के तीन-तीन पद दिए जा रहे हैं। लेकिन इन पदों को भरने के लिए नियमित भर्ती अभी तक नहीं निकाली गई है। राज्य में 995 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में इसी सत्र से प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू की गई इन ओं के लिए प्रति स्कूल में एसी के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व सफाई कर्मी की सेवाएं लेने के निर्देश दिए गए हैं। लेखन प्रामीण क्षेत्रों में एलेसमेंट एजेंसी नहीं होने के कारण स्कूलों को संविदा पर सहायक कर्मचारी नहीं मिल रहे हैं
इंग्लिश मीडियम स्कूल में सहायक कर्मचारियों के तीन पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में एक सहायक कर्मचारी कार्यरत है। दो पद रिक्त चल रहे हैं। राजीव पुरोहित, प्रिंसिपल, महात्मा गांधी स्कूल मुरलीधर व्यास नगर
शिक्षा विभाग में सहायक कर्मचारियों के पदों को नहीं भरने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं रिक्त पदों का ग्राफ बढ़ रहा है। सहायक कर्मचारियों के पदों को भरने के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेज दिया गया है।-देवराज जोशी, संभाग मंत्री , राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें