परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

रविवार, 16 जुलाई 2023

प्रिंसीपल सहित 11 शिक्षक मिले अनुपस्थित, कारण बताओ नोटिस जारी



 प्रिंसीपल सहित 11 शिक्षक मिले अनुपस्थित, कारण बताओ नोटिस जारी

बयाना. ब्लॉक बयाना के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामलखन खटाना ने यहां के सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इसमें सरकारी स्कूल में प्रिंसीपल सहित 11 शिक्षक ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। सीबीईओ रामलखन खटाना ने बताया कि शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्रह्मबाद के स्कूल के प्रिंसीपल अजयदेव वर्मा सहित 8 शिक्षक 7.45 बजे सुबह स्कूूल नहीं पहुंचे। इसी प्रकार महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ब्रह्मबाद में भी तीन शिक्षक 8 बजे तक अपनी ड्यूटी पर नहीं आए। इन अनुपस्थिति मिले सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सीबीईओ कार्यालय के विश्वेन्द्र शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार सीबीईओ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महमदपुरा में कक्षा 10-11 और 12वीं के विद्यार्थियों को पक्ष पद की प्रकिया के तहत कैरियर गाइडेंस सम्बन्धी जानकारी दी गई।


प्रिंसीपल सहित 11 शिक्षक मिले अनुपस्थित, कारण बताओ नोटिस जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें