परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

रविवार, 16 जुलाई 2023

11 सूत्री मांगों को नहीं मानने पर आंदोलन करेंगे तेज, शिक्षकों ने शिक्षा बचाओ पदयात्रा निकाल कर जताया आक्रोश


 11 सूत्री मांगों को नहीं मानने पर आंदोलन करेंगे तेज, शिक्षकों ने शिक्षा बचाओ पदयात्रा निकाल कर जताया आक्रोश


नोखा. शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशव्यापी आहवान पर शनिवार को नोखा व पांचू उपशाखा के शिक्षकों की ओर से शिक्षा बचाओ पदयात्रा निकाली गई। तहसील रोड अर्केश्वर महादेव मंदिर से रवाना हुई पदयात्रा में शिक्षक नारेबाजी करते हुए शहीद जगदीश बिश्नोई स्मारक स्थल पर पहुंचे। यहां शिक्षक नेताओं ने विचार रखे। मंडल संयुक्त मंत्री ओमप्रकाश रोड़ा ने बताया कि संगठन की 11 सूत्री मांगों को लेकर कई बार प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन सरकार ने इन मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी और ना ही संगठन पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। जिलाध्यक्ष मोहनलाल भादू ने कहा कि सरकार ने समय रहते सकारात्मक सोच के साथ इस पर निर्णय नहीं किया, तो शिक्षकों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। जिला संगठन मंत्री लेखराम गोदारा, नोखा अध्यक्ष जगदीश मंडा, पांचू अध्यक्ष विक्रम थांकन, मंत्री रामलाल सियाग व अलसीराम ने संगठन के आहवान पर आंदोलन के लिए तैयार रहने की बात कही। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दानाराम भादू ने संगठन की मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की बात कही। शिक्षा बचाओ पदयात्रा में सेवानिवृत्त डीईओ भंवरलाल पूनिया, महिला मंत्री चैना केवटिया, जिला संगठन महिला मंत्री सुनीता खीचड़, प्रधानाचार्य शिवकुमार भादू, श्याम लाल, दामोदर तिवाड़ी, रामधन चौधरी व बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।


श्रीडूंगरगढ़. शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा से जुड़े शिक्षकों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को शिक्षा बचाओ पदयात्रा निकाली गई। राजकीय रूपादेवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय में सभागार में आयोजित बैठक में संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सम्पतसिंह ने 11 सूत्रीय मांगों से अवगत करवाया। इसके बाद शिक्षा बचाओ पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा रूपादेवी स्कूल से शुरू होकर उपखंड कार्यालय, घूमचक्कर होते हुए वापस रूपादेवी स्कूल पहुंची। इस दौरान दयाशंकर शर्मा, अनिल सोनी, पवनकुमार शर्मा, हरिनारायण, नौरतमल तावनिया, महावीर प्रसाद सारस्वत, मूलाराम तावनियां, ओमप्रकाश तावनिया सहित संघ से जुड़े शिक्षक मौजूद रहे।बज्जू. शिक्षा बचाओ अभियान के तहत शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा बज्जू ने शनिवार को उपखंड मुख्यालय से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक पदयात्रा निकालकर मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि राज्य सरकार शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करे, ताकि शिक्षण व्यवस्था में कोई बाधा नहीं आए। शिक्षकों को अन्य कार्यों में लगाने से शिक्षण व्यवस्था बाधित होती है। इसका प्रभाव विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ता है।


शनिवार को पद यात्रा निकालने वालो में संगठन के अध्यक्ष गोरधनराम बिश्नोई, तहसील मंत्री चालक दान, कोषाध्यक्ष श्रीराम खिलेरी, सहीराम ज्याणी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूनम चंद गोदारा, जिला उपाध्यक्ष मगनसिंह सोढा, मोहनसिंह, राधाकृष्ण बिश्नोई सहित राष्ट्रीय शिक्षक संघ उप शाखा बज्जू के पदाधिकारी उपस्थित रहे।बज्जू में गैर शिक्षण कार्यो का विरोध जताते शिक्षक।श्रीडूंगरगढ़-पदयात्रा निकालते हुए शिक्षक।


-सावंत कमेटी व खेमराज कमेटी की सिफारिशों को लागू किया जाए।

- शिक्षकों के समस्त संवर्ग की वेतन विसंगति का निराकरण किया जाए।

- शिक्षकों को बीएलओ सहित गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए।

- राज्य कर्मचारियों को 8, 16 24, 32 वर्षों के सेवाकाल पर एसीपी का लाभ देकर पदोन्नति का वेतनमान दें।

- पुरानी पेंशन योजना की तकनीकी खामियों को दूर कर एनपीएस खाते में जमा राशि जीपीएफ खाते में स्थानांतरित किया जाए।

- शिक्षा विभाग में ऑनलाइन कार्यों की निर्भरता को देखते हुए शिक्षकों को मासिक इंटरनेट भत्ता व एंड्रॉयड फोन उपलब्ध कराए जाए।

- सेवानिवृत्ति पर 300 उपार्जित अवकाश की सीमा को समाप्त करे व सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन में वृद्धि करें।

-अध्यापक संवर्ग के स्थानांतरण से शीघ्र रोक हटाई जाए।

- राज्य शिक्षकों के लिए स्पष्ट स्थानांतरण नियम बनाए जाए।

-विभिन्न संवर्ग के शिक्षकों की नियमित डीपीसी तत्काल करें और माध्यमिक शिक्षा में स्टाफिंग पैटर्न लागू कर पद सृजित किए जाए।

-माध्यमिक शिक्षा में अध्यापक वर्ग की सीधी भर्ती करने, प्रारंभिक शिक्षा से माध्यमिक शिक्षा में पदस्थापन को स्वैच्छिक किया जाए।


11 सूत्री मांगों को नहीं मानने पर आंदोलन करेंगे तेज, शिक्षकों ने शिक्षा बचाओ पदयात्रा निकाल कर जताया आक्रोश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें