परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 19 जुलाई 2023

टीएसपी से जुड़े तबादले, काकरी डूंगरी और भर्ती में 1167 पदों के प्रकरणों के जल्द समाधान के आसार



 टीएसपी से जुड़े तबादले, काकरी डूंगरी और भर्ती में 1167 पदों के प्रकरणों के जल्द समाधान के आसार

मुख्यमंत्री कार्यालय में टीएसपी के मुद्दों को लेकर मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक हुई। जिसमें टीएसपी क्षेत्र से नॉन टीएसपी कर्मचारियों के ट्रांसफ़र, काकरी डूंगरी मुकदमे वापस लेने, भर्ती में 1167 पदों के संबंध में कोर्ट में जवाब देने संबंधी समस्त प्रकरणों पर सीएम अशोक गहलोत के निर्देश पर जयपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रदेश के उच्चस्थ अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीया, राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, विधायक नगराज मीणा, प्रतापगढ़ विधायक रामलाल मीणा, डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा व एआइसीसी मेंबर व कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश खोडनिया ने मुख्यमंत्री के प्रमुख शासन सचिव कुलदीप रांका, प्रमुख शिक्षा सचिव नवीन जैन, सचिव आरती डोगरा, उप सचिव हनुमान ढाका, मुख्यमंत्री कार्यालय के पुलिस अधीक्षक शंकरदत्त शर्मा सहित शिक्षा व ग्रह विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर सभी प्रमुख मुद्दों और चर्चा की। 


उच्च स्तरीय बैठक में नॉन टीएसपी के तृतीय ग्रेड के 1970 अध्यापकों को उनकी मंशानुरूप टीएसपी से बाहर स्थानांतरण करने, रिक्त पदों पर टीएसपी के बेरोज़गार से भरने 1167 पदों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में जवाब पेश करने, काकरी डूंगरी में निर्दोष युवाओं के खिलाफ मुकदमे वापस लेने, बांसवाड़ा में जैन समाज के खिलाफ मुकदमे वापस लेने पर चर्चा कर सीएम को अवगत करवाया। इस उच्चस्तरीय बैठक से रीट अभ्यर्थियों व नॉन टीएसपी के कर्मचारियों को शीघ्र ही खुश खबरी मिलने की संभावना बढ़ गई है।

टीएसपी से जुड़े तबादले, काकरी डूंगरी और भर्ती में 1167 पदों के प्रकरणों के जल्द समाधान के आसार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें