परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 19 जुलाई 2023

सरकार धड़ाधड़ क्रमोन्नत कर रही स्कूल, पढ़ाई का बंटाधार

 सरकार धड़ाधड़ क्रमोन्नत कर रही स्कूल, पढ़ाई का बंटाधार

पाली . प्रदेश में सरकारी स्कूलों को धडा़धड़ क्रमोन्नत किया जा रहा है। पिछले व इस सत्र में अब तक 1353 ऐसे स्कूल हैं, जो उच्च प्राथमिक से सीधे उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत कर दिए गए। इन स्कूलों में शिक्षकों का अता-पता ही नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में है। प्रदेश में उच्च माध्यमिक स्तर के ही 18 हजार 370 स्कूल हैं, जिनमें 58.32 लाख विद्यार्थी ं अध्ययनरत है। इनमें उच्च प्राथमिक व प्राथमिक स्कूल व विद्यार्थियों की संख्या जोड़ी जाए तो आंकड़ा और अधिक होगा। इन सभी स्कूलों व शिक्षा विभाग के कार्यालयों में स्वीकृत 3 लाख 44 हजार 724 स्वीकृत पदों में से 1 लाख 25 हजार 688 पद रिक्त है। चिंता की बात ये है कि कई स्कूलों को क्रमोन्नत करने के बाद उनमें आज तक पद ही स्वीकृत नहीं किए गए है। यदि वे पद स्वीकृत होते तो रिक्त पदों का आंकड़ा 1 लाख 25 हजार से भी अधिक होता।


टॉपिक एक्सपर्ट

पिछले सत्र में जो स्कूल क्रमोन्नत किए गए, उनमें अभी तक पद ही स्वीकृत नहीं किए गए है। जो स्वीकृत पद है, उनमें बड़ी संख्या में रिक्त है। विभागीय पदोन्नति पिछले तीन साल से अटकी हुई है। वह भी हो जाए तो विद्यार्थियों को अध्ययन में सुविधा मिल सकती है। होना तो यह चाहिए कि पहले पद स्वीकृत कर नियुक्ति की जाए। इसके बाद स्कूलों को क्रमोन्नत किया जाए। ऐसा नहीं होने से विद्यार्थियों का नुकसान हो रहा है।-बसंतकुमार ज्याणी, प्रदेश प्रवक्ता, शिक्षक संघ रेस्टा


मुख्य रूप से ये पद भरना जरूरी


पद------ --------------स्वीकृत-------- रिक्त

प्रधानाचार्य व समकक्ष ---17078 -----5588

उपप्रधानाचार्य व समकक्ष-- 12472 --11899

व्याख्याता व समकक्ष-- 54277 ---16084

वरिष्ठ अध्यापक ---80821 ---23911

अध्यापक ---92963 -----28299


(इसके अतिरिक्त शारीरिक शिक्षक व अन्य पद भी रिक्त है।)


माध्यमिक व उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत स्कूल


वर्ष 2019-20: उच्च प्राथमिक से 380 स्कूल माध्यमिक में व 287 स्कूल माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में


वर्ष 2020-21: उच्च प्राथमिक से 112 स्कूल माध्यमिक में व 82 स्कूल माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में


वर्ष 2021-22: उच्च प्राथमिक से 635 स्कूल माध्यमिक में व 240 स्कूल माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में


वर्ष 2022-23: उच्च प्राथमिक से 1152 स्कूल उच्च माध्यमिक में व 3834 स्कूल माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में


वर्ष 2023-24: उच्च प्राथमिक से उच्च माध्यमिक में 201 स्कूल जून तक

सरकार धड़ाधड़ क्रमोन्नत कर रही स्कूल, पढ़ाई का बंटाधार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें