यू डाइस प्लस पर विद्यार्थियों के डेटा सत्यापन 13 तक
बांसवाड़ा. जिले के राजकीय, निजी, मां बाडी केन्द्र, मदरसा, संस्कृत शिक्षा, केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय और टीएडी संचालित विद्यालय के संस्था प्रधानों एवं संचालकों को यू डाइस प्लस पोर्टल पर विद्यार्थियों के डेटा सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शंभुलाल नायक की ओर से पूर्व में इस संबंध में दिए निर्देश के बाद भी कतिपय विद्यालयों ने पालना नहीं की, जबकि निजी विद्यालयों के मान्यता के समय अण्डटेकिंग दी गई है। उन्होंने बताया कि यू डाइस का कार्य नहीं होने पर निजी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को राजकीय लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।
ऐसी स्थिति में जिम्मेदारी संबंधित संस्थाप्रधान एवं संस्था संचालक की रहेगी। यू डाईस प्लस पोर्टल पर सत्र 2022-23 के डाटा की एन्ट्री 13 जुलाई तक मॉडयूल में पूर्ण कर सर्टिफिकेशन करवाना जाना है। इसके अभाव में विद्यार्थियों के योजनाओं के लाभ से वंचित होने पर मान्यता समाप्ति के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। उल्लेखीय है कि इस संबंध में बार-बार निर्देश के बावजूद स्कूल संचालकों की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इधर, कई स्टूडेंट्स के आधार नम्बर में नाम, जन्म दिनांक, सरनेम में स्पेलिंग सहित अन्य त्रुटियां होने व आधार कार्ड नहीं होने से परेशानी हो रही है।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें