परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

विद्यार्थियों के दूध तैयार कर बर्तनों की सफाई करने वालों का मेहनताना महज 17 रुपए रोज

 


विद्यार्थियों के दूध तैयार कर बर्तनों की सफाई करने वालों का मेहनताना महज 17 रुपए रोज

धौलपुर. राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने प्रांतीय महामंत्री राजेश शर्मा की अगुवाई में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर बाल गोपाल योजना के तहत स्कूलों में दूध तैयार कर बर्तन साफ करने वाले व्यक्तियों का मेहनताना 500 से बढ़ाकर दो हजार रुपए किए जाने की मांग की है।संघ के प्रवक्ता भानु प्रताप परमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी बाल गोपाल योजना की शुरुआत में पिछले शैक्षिक सत्र में जहां विद्यार्थियों को दो दिन पाउडर वाला दूध वितरण शुरू किया गया था। वहीं नए शैक्षिक सत्र में एक जुलाई से विद्यार्थियों को प्रतिदिन दूध दिया जा रहा है।  


लेकिन मिड डे मील विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि दूध तैयार करने वितरण एवं बर्तनों की साफ -सफाई करने वाले व्यक्तियों का मानदेय वही 17 रुपए प्रतिदिन रखा है। इसमें अभी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। ऐसे में इतने कम मानदेय पर प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन दूध तैयार करवाना शिक्षकों के लिए खासी मशक्कत का कार्य बना हुआ है। संगठन के जिलामंत्री चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि ज्ञापन में बताया कि मिड डे मील योजनान्तर्गत सरकारी स्कूलों के कक्षा 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत पिछले साल सप्ताह में दो दिन दूध उपलब्ध कराया जाता था। वर्तमान शैक्षिक सत्र में एक जुलाई से मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की पालना में सप्ताह में प्रतिदिन (6 दिन) विद्यार्थियों को दूध उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन योजना में कार्यरत व्यक्ति कुक के देय 500 रुपए मानदेय बढ़ोतरी के संदर्भ में कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं।


संघ ने सरकार से मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना में विद्यार्थियों का प्रतिदिन दूध तैयार कर वितरण के लिए कार्यरत व्यक्ति (कुक) मानदेय 500 रुपए के स्थान पर मिड डे मील योजना में दोपहर का भोजन तैयार करने वाले कुक कम हेल्पर के समान 2004 प्रति माह किए जाने का आग्रह किया है। ज्ञापन के समय देवेंद्र त्यागी, मुकेश बाबू शर्मा, जगदीश लोधी, आमीन खान, हरिओम शर्मा, मोहर सिंह कुशवाह, विनोद सारस्वत, गिरीश शर्मा, आमोद श्रीवास्तव, दिनेश शर्मा, अशोक त्यागी, विनोद उपाध्याय, धर्मवीर सिंह, विक्रम अंदाना, जितेंद्र रावत आदि मौजूद थे।


प्रार्थना सभा के बाद देते हैं मीठा दूध

बाल गोपाल योजना की शुरुआत पूरे राज्य में 29 नवंबर 2022 को हुई थी। योजना के तहत सरकारी स्कूल, मदरसों एवं विशेष प्रशिक्षण केंद्रों को राज्य सरकार की ओर से पाउडर वाला दूध उपलब्ध कराया जाता है। प्रदेश के स्कूलों में सोमवार से शनिवार तक प्रार्थना सभा के बाद एक से पांचवीं तक के बच्चों को 15 ग्राम पाउडर दूध से 150 एमएल दूध तथा छठवीं से आठवीं तक के बच्चों को 20 ग्राम पाउडर दूध से 200 एमएल मीठा दूध तैयार कर पिलाया जाता है।


विद्यार्थियों के दूध तैयार कर बर्तनों की सफाई करने वालों का मेहनताना महज 17 रुपए रोज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें