परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

व्याख्याताओं के पद रिक्त, ग्रामीणों में गुस्सा


 व्याख्याताओं के पद रिक्त, ग्रामीणों में गुस्सा

सरेड़ी बड़ी. राज्य सरकार एक ओर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने का ढिंढोरा पीट रही हैं, वहीं जनजाति अंचल के विद्यालयों में रिक्त पदों की समस्या से विद्यार्थी जूझ रहे हैं और उनके भविष्य से मानो खिलवाड़ हो रहा है। ऐसे ही हालात राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसन के हैं। गढी उपखंड के ग्राम पंचायत आसन के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 19 रिक्त पदों में से 10 से अधिक पद रिक्त होने के चलते बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। वर्षों से विषयवार न तो व्याख्याता मिल रहे हैं, ना ही पढ़ाई का कोई वातावरण बन रहा है। अभिभावक अपने बच्चों की टीसी निकलवा कर अन्यत्र जा रहे हैं। 


ग्राम पंचायत सरपंच मनिषा कुमारी और उप सरपंच राजू कलाल के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि विद्यालय लगातार स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केवल नाम का ही है। यहां पर किसी भी विषय के व्याख्याता उपलब्ध नहीं है। विद्यालय में 10 से अधिक पद रिक्त हैं। इस कारण से अभिभावकों के पास बच्चों की टीसी निकलवाकर अन्य विद्यालय में भेजने के अलावा कोई विकल्प नहीं बच रहा है। उन्होंने जल्दी पदों को भरने की मांग की। इस दौरान कचरा भाई , कोदर भाई मुखिया, गजेंग भाई, देवेंग, मोगजी भाई, मनजीभाई आदि ग्रामीण मौजूद रहे।


व्याख्याताओं के पद रिक्त, ग्रामीणों में गुस्सा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें