जेएनवीएसटी-2024 परीक्षा आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त परीक्षा 20 जनवरी 2024 को होगी आयोजित
राजस्थान सरकार
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर
श्रीगंगानगर, 18 जुलाई। नवोदय विद्यालयों में सत्र 2024-25 में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित की जाने वाली जेएनवीएसटी-2024 परीक्षा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 निर्धारित की गई है। जिला कलक्टर श्री अंशदीप ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय सूरतगढ एवं महियांवाली के लिये सत्र 2024-25 में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित की जाने वाली जेएनवीएसटी-2024 परीक्षा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 है तथा परीक्षा 20 जनवरी 2024 को आयोजित की जायेगी। परीक्षा आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं विवरणिका, समिति की अधिकृत वेबसाईटः www.navodaya.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। परीक्षा में जिले में राजकीय अथवा मान्यता प्राप्त अन्य विद्यालयों में सत्र 2023-24 के कक्षा 5 में अध्ययनरत एवं जिले की तहसीलों के मूल निवासी विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
जेएनवीएसटी-2024 परीक्षा
आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त
परीक्षा 20 जनवरी 2024 को होगी आयोजित

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें