‘पेपर लीक मामले में डूंगरपुर के दो कांग्रेस नेताओं का हाथ, सदस्य बनाने के लिए मांगे थे डेढ़ करोड़ रुपए’
डूंगरपुर. सांसद कनकमल कटारा ने कहा कि वरिष्ठ शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में बाबूलाल कटारा के साथ जिले के दो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी शामिल है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बाबूलाल कटारा को आरपीएसी सदस्य बनाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपए लिए थे। इस मामले में ईडी को और अधिक तेह में जाने की जरूरत है। सांसद कटारा ने यह गंभीर आरोप सोमवार को पार्टी कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में लगाए। सांसद ने बीटीपी नेताओं पर भी वार करते हुआ कहा कि लोकल पार्टी से जिले का विकास नहीं होता है। उन्होंने आदिवासी युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्होने कांग्रेस पार्टी को बचाने के लिए पांच करोड़ रुपए लिए थे।
यह कांग्रेस पार्टी के मंत्री ने एक सभा में भी कहा है। प्रदेश के युवाओं को समझना होगा कि उन्हें किसका साथ देना है। कांग्रेस सरकार भ्रष्ट पार्टी है। मुख्यमंत्री ने अपने विधायक व मंत्री को लूटने के लिए छूट दे रखी है। इससे सभी दोनों हाथों से लूट रहे हैं। प्रदेश में अपराधिक मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे प्रदेश की जनता परेशान है। प्रदेश में लूट, बलात्कार व चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। भाजपा जल्द ही ’नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर कलंक पत्र का विमोचन भी किया। इस दौरान सभापति अमृतलाल कलासुआ, पूर्व जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद पटेल, पूर्वजिला प्रमुख माधवलाल वरहात व सुरेश फलोजिया मौजूद थे।
‘सरकार का करेंगे विरोध’
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभुलाल पण्ड्या ने बताया कि अभियान के तहत आगामी दिनों में बाबा भीमराव अम्बेड़कर व महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठकर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्र में दो जगहों पर ए-फायर कैंप होंगे। एक अगस्त को राजस्थान विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें