परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 21 जुलाई 2023

घाटोल: माध्यमिक शिक्षा में 2294 पद, लेकिन 1093 खाली, भाजपा विधायक हरेंद्र निनामा ने सदन में उठाया मुद्दा, 67 स्कूलों में प्रिंसिपल ही नहीं



घाटोल: माध्यमिक शिक्षा में 2294 पद, लेकिन 1093 खाली, भाजपा विधायक हरेंद्र निनामा ने सदन में उठाया मुद्दा, 67 स्कूलों में प्रिंसिपल ही नहीं

बांसवाड़ा प्रदेश में वर्तमान सरकार का यह अंतिम विधानसभा सत्र है। जिसमें विपक्षी विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखा है। इस कड़ी में जिले के घाटोल विधायक हरेंद्र निनामा ने भी अपने क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र की स्थितियों को प्रमुखता से उठाया। जब निनामा ने क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा विभाग में रिक्त पदों का आंकड़ा सदन में मांगा तो चौकाने वाला आंकड़ा सामने आया यह आया कि जिले में प्रिंसिपल सहित कुल 2294 पदों की स्वीकृति है, लेकिन 1093 पद खाली हैं।


जबकि घाटोल विधानसभा क्षेत्र विधानसभा और पंचायत समिति के तौर पर सबसे बड़ा क्षेत्र है। स्कूलों में पढ़ाने वाले स्टाफ को छोड़ देते तो यहां प्रिंसिपल के कुल 109 पद स्वीकृत हैं, लेकिन काम कराने वाले प्रिंसिपल मात्र 42 है। 67 पद अब भी खाली पड़े हुए हैं। वहीं वाइस प्रिंसीपल के स्वीकृत सभी 84 पद भी पूरी तरह से खाली पड़े हुए हैं। घाटोल ब्लॉक में प्रथम श्रेणी शिक्षकों के 363 पद और 246 खाली, द्वितीय श्रेणी के 600 में से 247 खाली और तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 337 में 114 पद खाली पड़े हुए हैं। ऐसे में साफ है कि ब्लॉक की स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था के क्या हाल हैं। इन भरे हुए पदों में भी कई शिक्षक प्रतिनियुक्तियों पर लगे हुए हैं। पद स्वीकृत रिक्त शा. शि. 91 17 लेब असिस्टेंट 31 12 कंप्यूटर लैब 2 2 एएओ 21 17 एसए 24 20 जेए 84 50 लाइब्रेरियन 2 4 2 लाइब्रेरियन 3 41 7 चतुर्थ श्रेणी 189 144 लेब बॉय 5 5 

घाटोल: माध्यमिक शिक्षा में 2294 पद, लेकिन 1093 खाली, भाजपा विधायक हरेंद्र निनामा ने सदन में उठाया मुद्दा, 67 स्कूलों में प्रिंसिपल ही नहीं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें