Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 21 जुलाई 2023

11 दिन बाद कक्षाएं शुरू होंगी, लेकिन जिले के 17 कॉलेजों में प्रिंसिपल कहीं नहीं, प्रोफेसर के 336 पदों में से 173 खाली



 11 दिन बाद कक्षाएं शुरू होंगी, लेकिन जिले के 17 कॉलेजों में प्रिंसिपल कहीं नहीं, प्रोफेसर के 336 पदों में से 173 खाली

जिले के 17 राजकीय कॉलेजों में प्रवेश से ज्यादा चुनौती पढ़ाई की है। इन कॉलेजों में प्रोफेसर, एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर के स्वीकृत 336 पदों में से 173 खाली पड़े हैं। चौकाने वाली बात ये है कि सभी कॉलेजों में प्राचार्य के पद खाली है। राज्य सरकार ने पिछले तीन साल में जिले में छह नए कॉलेज खोले, लेकिन खाली पदों को भरने का काम नहीं किया गया। जिले के सबसे बड़े चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज में कई सालों से पदों की भरपाई नहीं हो रही कॉलेज में 7700 से ज्यादा स्टूडेंट्स हैं। प्रोफेसर व सहायक प्रोफेसर के स्वीकृत 91 पदों में से 33 खाली है। प्राचार्य का पद कई सालों से खाली है, कार्यवाहक प्राचार्य से काम चलाया जा रहा है। पुस्तकालयाध्यक्ष प पीटीआई के स्वीकृत एक-एक पद भी खाली है। सुजानगढ़ के राजकीय सुजला कॉलेज में सिर्फ 16 प्रोफेसर, एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर के भरोसे कॉलेज चल रहा है। स्वीकृत 46 पदों में से 30 खाली हैं। कॉलेज में 3100 विद्यार्थी हैं।


जिले के सबसे बड़े लोहिया कॉलेज में 91 में से 33 पद खाली, चूरू के लोहिया कॉलेज में 91 पदों में से 33 पद खाली हैं। दो व्याख्याता प्रतिनियुक्ति पर हैं। पुस्तकालयाध्या व पीटीआई का पद भी खाली पड़ा है। • राजकीय संत गोपालदास स्वामी कन्या कॉलेज में सात पद स्वीकृत है। 14 पद राजमेस से स्वीकृत है। फिलहाल 21 पदों में से मात्र 6 पद भरे हुए हैं, उनमें से भी तीन व्याख्याता प्रतिनियुक्ति पर हैं। जालान कॉलेज में 21 में से 8 पद खाली रतनगढ़ के राजकीय जालान कॉलेज में 1900 विद्यार्थी हैं। कॉलेज में 21 पद स्वीकृत है, जिसमें आठ पद खाली हैं। वर्ष 2018 से कार्यवाहक प्राचार्य से काम चलाया जा रहा है। राजकीय गर्ल्स कॉलेज में स्वीकृत 15 पदों में से 10 पद खाली जुलाई 2017 से कार्यवाहक प्राचार्य के भरोसे ही है।


  • राजगढ़ के राजकीय गर्ल्स कॉलेज में करना संकाय के तहत सात शैक्षणिक स्टाफ के पद स्वीकृत है, जिसमें 3 खाली हैं। वहीं राजकीय कॉलेज राजगढ़ में स्वीकृत 12 पदों में से 6 पद खाली चल रहे हैं।
  • तारानगर के राजकीय महिला कॉलेज में कला व विज्ञान संकाय संचालित है। कुल 12 पद में से 4] खाली है। प्राचार्य का पद खाली है। राजकीय मां जालपा देवी कॉलेज में स्वीकृत 23 पदों में से 11 पद खाली है। प्राचार्य का पद भी खाली है। 
  • सुजानगढ़ के मास्टर भंवरलाल मेघवालराजकीय कॉलेज में स्वीकृत व्याख्याताओं के सात पदों में से 6 खाली हैं। प्राचार्य का पद भी खाली है। राजकीय सुजला कॉलेज में स्वीकृत 46 पदों में से 30 खाली है। प्राचार्य का पद खाली है।
  • साहवा के राजकीय कॉलेज में प्राचार्य का पद खाली है। कला संकाय ही स्वीकृत है। सात पद स्वीकृत है और सातों पदों पर विद्या संल योजना के तहत नियुक्त किए हुए हैं।


सांडवा के गर्ल्स व राजलदेसर - सिद्धमुख के कॉलेज में सभी पद खाली

  • सांडवा के राजकीय कन्या कॉलेज में सात पद स्वीकृत हैं और सातों पद खाली चल रहे हैं। 
  •  राजलदेसर के राजकीय कॉलेज में सहायक आचार्य के सात पद स्वीकृत हैं, सभी पद खाली हैं। ऑफिस स्टाफ के 7 व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के चार पद स्वीकृत, सभी 11 पद भी खाली हैं। 
  • सिद्धमुख के राजकीय कॉलेज में स्वीकृत प्राचार्य के एक व सहायक आचार्य के सात पदों में से सभी खाली हैं। शैक्षणिक व अशैक्षणिक के कुल 21 पद स्वीकृत है, सभी पद खाली पड़े हैं
  •  सरदारशहर के एसबीडी  राजकीय पीजी में 30 से 12 पद खाली है। भूगोल विषय का पद 2008 से खाली है। राजकीय महिला कॉलेज में तीन पद संविदा से लगा रखे है। प्राचार्य पद जिम्मेदारी कार्यवाहक प्राचार्य को दी हुई है।
  •  बीदासर के राजकीय सम सुशीला देवी सुधार कॉलेज में स्वीकृत 19 पदों में से 10 खाली है। कला वर्ग में स्वीकृत 11 पदों में से सात् वाणिज्य में स्वीकृत तीन पदों में से दो खाली हैं। विज्ञान में स्वीकृत पांच पदों में से एक पद खाली है


आज प्रथम वर्ष की पहली वरीयता सूची जारी होगी

जिले के 17 सरकारी कॉलेजों में 21 जुलाई को पहली वरीयता सूची जारी होगी कार्य प्राचार्य प्रो. महावीर सिंह ने बताया कि 26 जुलाई तक पता सूची में शामिल स्टूडेंट्स दस्तावेज फकेशन एवं फीस जमा करा सकेंगे। प्रवेशित छात्रों की पाली सूची 28 जुलाई को जारी होगी। एक अगस्त से रेगुलर क्लास चलेगी। तीन साल में ये 6 कॉलेज खुले बीते तीन साल में 6 नए कॉलेज खुलने से स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा प्राप्त करने की उम्मीद बड़ी लेकिन पर्याप्त स्टाफ नहीं होने से इसका पूरा लाभ नहीं मिल रहा। राज्य सरकारने 2020-21 में राजलदेसर में राजकीय कॉलेज 2021-22 में सुजानगढ़ में गर्ल्स कॉलेज सरदारशहर में गर्ल्स कॉलेज में राजकीय कॉलेज खोला। 2022-23 में सिद्धमुखा में राजकीय कॉलेज में गर्ल्स कॉलेज खोल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें