परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

राज्य में 27 नए स्कूल खुलेंगे,इसी सत्र से शुरू होंगे प्रवेश



 राज्य में 27 नए स्कूल खुलेंगे,इसी सत्र से शुरू होंगे प्रवेश

बीकानेर. राज्य के विभिन्न जिलों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 27 नए राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोले जाएंगे। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद आदेश जारी कर दिए है।प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार नए खोले जाने वाली स्कूलों में इसी शिक्षण सत्र से प्रवेश शुरू हो जाएंगे। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को नए खोले गए स्कूलों के लिए सरकारी भवन उपलब्ध होने तक किसी अन्य सुरक्षित भवन में वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्यालय संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह संबंधित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों की व्यवस्था करने को कहा गया है।


मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को उनके ब्लॉक में खोले गए नए प्राथमिक स्कूलों में अपने ब्लॉक की उन स्कूलों से शिक्षकों की व्यवस्था करनी है जिनमें नामांकन की अपेक्षा कार्यरत शिक्षकों की संख्या अधिक है। ऐसी स्कूलों से अधिकतम अध्यापक लेवल 1 के दो शिक्षकों को नई खोले गई प्राथमिक स्कूलों में लगाया जाएगा। नवीन प्राथमिक स्कूलों में स्थाई पदों का आवंटन विभाग में उपलब्ध आरक्षित पदों से किया जाएगा। जबकि इन स्कूलों के लिए नए भवन का निर्माण समग्र शिक्षा, नाबार्ड, एमपीएलएडी तथा जन सहयोग से कराया जाएगा।


इन जिलों में होंगे नए प्राथमिक स्कूल

बाड़मेर जिले में 4, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बीकानेर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, राजसमंद जिलों में दो-दो, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, झुंझुनूं, जोधपुर, नागौर, सीकर तथा उदयपुर जिले में एक-एक प्राथमिक विद्यालय खोले गए हैं।


बीकानेर जिले में दो नए स्कूल

बीकानेर जिले में दो नए प्राथमिक स्कूल खोले गए हैं। इनमें कोलायत ब्लॉक में चक 4 पी.बी.एम, मेघवालों की ढाणी,अंगनेऊ तथा पूगल ब्लॉक में बाडिया केलां शामिल है।

राज्य में 27 नए स्कूल खुलेंगे,इसी सत्र से शुरू होंगे प्रवेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें