राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद में 48 की जगह केवल 21 खेल
बीकानेर. शिक्षा सत्र 2023-24 में आयोजित होने वाली 67वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के सभी स्कूली शिक्षा के संयुक्त निदेशकों से खेलों के संबंध में प्रस्ताव मांगे गए हैं। गत वर्ष स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में 48 तरह के खेल थे, लेकिन इस बार संख्या घटाकर 21 कर दी है।उप निदेशक (खेलूकद) अरविन्द कुमार व्यास ने संयुक्त निदेशकों को भेजे पत्र में 17 जुलाई तक प्रस्ताव देने के लिए कहा है। इस बार हॉकी, भारोत्तोलन, ताइक्वांडो, योगासन, खो-खो, कबड्डी, राइफल शूटिंग, शतरंज, लॉन टेनिस, हैंडबॉल, जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, फुटबॉल, जूडो, बैडमिंटन तथा बास्केटबॉल आदि के प्रस्ताव मांगे हैं।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें