सीएम गहलोत ने चुनाव से पहले सजाई फिल्डिंग, 39 IAS का तबादला; 6 जिलों के कलेक्टर बदले
राजस्थान में गहलोत सरकार ने 39 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए है। राज्य के कार्मिक विभाग ने देर रात आदेश जारी किए। सरकार ने 6 जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए है।आशीष शर्मा- जिला कलेक्टर जैसमरे, अरविंद पोषवाल- जिला कलेक्टर उदयपुर, अंशदीप जिला कलेक्टर- श्रीगंगानगर, पीयूष सामरिया- जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ और अमित यादव को जिला कलेक्टर नागौर लगाया गयाहै। सौरभ स्वामी का सीकर का कलेक्टर बनाया है। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन की सचिवालय में वापसी हो गई है। उन्हें शासन सचिव आयुर्वेंद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति विभाग लगाया गया है।
एपीओ चल रही आनंदी को मिली पोस्टिंग
भानु प्रकाश एटरू को संभागीय आयुक्त जोधपुर लगाया गया है। भंवर लाल मेहरा को संभागीय आयुक्त बीकानरे लगाया गया है। कैलाश चंद मीना को शासन सचिव यूडीएच लगाया गया है। गौरव गोयल- सचिव मुख्यमंत्री एवं शासन सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग। एपीओ चल रही आनंदी को शासन सचिव सूचना एंव प्रोद्योगिकी एंव संचार विभाग लगाया है। जबकि महेश चंद्र शर्मा को शासन सचिव देवस्थान विभाग लगाया गया है। राजन विशाल को विशिष्ट सचिव मुख्यमंत्री लगाया गया है।
रामनिवास मेहता को सचिव आऱपीएसी बनाया
अर्चना सिंह को विशिष्ट शासन सचिव गृह विभाग, इंद्रजीत सिंह को आय़ुक्त विशिष्ट शासन सचिव सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग एवं संचार विभाग एवं प्रबंध निदेशक राजकाम्प इंफो सर्विस लिमिटेड जयपुर, नेहा गिरी विशिष्ट शासन सचिव उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, विश्वमोहन शर्मा प्रबंध निदेशक ग्रामीण एवं अकृषि क्षेत्र विकास अभिकरण। ताराचंद मीना आयुक्त टीएडी उदयपुर। जबकि रामनिवास मेहता को सचिव आऱपीएसी बनाया है। श्रुति भारद्वाज को निदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधाई निधि विभाग जयपुर, पीयूष सिमरिया को जिला कलेक्टर जिला मजिस्ट्रेट चित्तौड़गढ़, प्रियंका गोस्वामी को अतिरिक्त मिशन निदेशक नेशनल हेल्थ मिशन राजस्थान जयपुर, जगजीत सिंह मूंगा को संयुक्त शासन सचिव ऊर्जा विभाग राजस्थान जयपुर, रामनिवास को सचिव राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर, अरुण गर्ग को कार्यकारी निदेशक राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम जयपुर बनाया गया है।
नारायण सिंह को सचिव राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर
राजेंद्र कुमार वर्मा को संयुक्त शासन सचिव जल संसाधन विभाग जयपुर, अल्फा चौधरी को अतिरिक्त आयुक्त इजीएस जयपुर, हर्ष सावन सूखा को संयुक्त शासन सचिव उच्च शिक्षा विभाग राजस्थान जयपुर, आशुतोष गुप्ता को मुख्य परीक्षा नियंत्रण राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर, बाबूलाल गोयल को अध्यक्ष महानिदेशक एचसीएम रिपा एवं प्रशासन सचिव प्रशिक्षण राजस्थान जयपुर, बालमुकुंद को संयुक्त शासन सचिव राजस्व विभाग जयपुर, नारायण सिंह को सचिव राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर, किशोर कुमार को शासन सचिव शिक्षा विभाग राजस्थान जयपुर, दिनेश कुमार अग्रवाल को अतिरिक्त आयुक्त वाणिज्य कर विभाग जयपुर, वासुदेव पालावत को प्रवासी भारतीय उद्योग संवर्धन ब्यूरो जयपुर, सौरभ स्वामी को जिला कलेक्टर जिला मजिस्ट्रेट सीकर, अमित यादव को जिला कलेक्टर जिला नागौर, श्रीनिधि बीटी को आयुक्त अजमेर विकास प्राधिकर, डॉ शुभ मंगला को राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान राजस्थान शिक्षा परिषद एवं आयुक्त स्कूल शिक्षा जयपुर, अभिषेक खन्ना को सचिव नगर विकास न्यास भीलवाड़ा , मयंक मनीष को नगर निगम उदयपुर, वही शिखर अग्रवाल को अध्यक्ष राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल जयपुर, महावीर प्रसाद को महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक राजस्थान अजमेर का अतिरिक्त भार दिया गया है।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें