परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 19 जुलाई 2023

4400 विद्यार्थियों के लिए शुरू होगी बायो मेट्रिक्स हाजिरी, प्रवेश द्वार पर लगेगी मशीन



 4400 विद्यार्थियों के लिए शुरू होगी बायो मेट्रिक्स हाजिरी, प्रवेश द्वार पर लगेगी मशीन

ब्यावर । शहर के सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में हाजिरी में गड़बड़ी की संभावना अब खत्म हो जाएगी। महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से नए सत्र में विद्यार्थियों की हाजिरी के लिए बायोमेट्रिक मशीन के जरिए हाजिरी लेने की व्यवस्था शुरु की जाएगी। महाविद्यालय की ओर से बायोमेट्रिक मशीन लगाने को लेकर प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। प्रबंधन की ओर से इसके लिए टेंडर प्रक्रिया के तहत मशीन क्रय की जाएगी। महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रत्येक प्रवेश द्वार पर बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाएगी। जिससे किसी भी द्वार से प्रवेश करने वाला विद्यार्थी बायोमेट्रिक मशीन से अपनी हाजिरी दर्ज करा सके। महाविद्यालय द्वारा साल 2020 में ही बायोमेट्रिक के जरिए हाजिरी की प्रक्रिया शुरु करने की योजना बना ली गई है।परंतु कोविड को देखते हुए योजना मूर्त रुप नहीं ले सकी। महाविद्यालय में बायोमेट्रिक मशीन के जरिए हाजिरी शुरु होने से अटेंडेंस में होने वाली गड़बड़ियों पर लगाम लगाई जा सकेगी और विद्यार्थी हाजिरी के लिए महाविद्यालय में आना ही पड़ेगा। महाविद्यालय में अभी 4400 विद्यार्थी हैं।  


राज्य सरकार की ओर से विद्यार्थियों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। वहीं, इस साल आयुक्तालय की ओर से राजकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना शुरु की है। इस योजना के तहत दूरदराज के ग्रामीण इलाकों से महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं 20 रुपए प्रति दस किलोमीटर के हिसाब से राशि दी जाएगी। छात्राओं को योजना का लाभ देने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। वरिष्ठ संकाय सदस्य जलालुद्दीन काठात ने बताया कि इस योजना में छात्राओं को लाभ प्राप्त करने के लिए 180 दिन में 75 प्रतिशत हाजिरी होनी चाहिए। राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ट्रांसपोर्ट बाउचर योजना 2023 का प्रारम्भ इसी सत्र किया जाएगा।

4400 विद्यार्थियों के लिए शुरू होगी बायो मेट्रिक्स हाजिरी, प्रवेश द्वार पर लगेगी मशीन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें