परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 17 जुलाई 2023

खेलों का महाकुंभ 5 अगस्त से, तीसरी बार घोषित हुई तिथि



 खेलों का महाकुंभ 5 अगस्त से, तीसरी बार घोषित हुई तिथि

जोधपुर. प्रदेश में खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेल 5 अगस्त से आयोजित होंगे। सरकार की ओर से ओलंपिक खेलों की तीसरी बार तिथि घोषित की गई है। हालांकि इस तिथि को लेकर भी प्रदेश के लाखों स्कूली खिलाड़ी असमंजस में है। एक ओर 5 अगस्त से ओलंपिक खेल शुरू होंगे। वहीं, दूसरी ओर से राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां भी इस समय होनी है। जहां हर साल स्कूली बच्चों को 1 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस परेड, पीटी, शारीरिक कौशल प्रदर्शन की तैयारी करवाई जाती है, वहीं इस बार तैयारी के लिए केवल 4 दिन ही मिलेंगे।


दो बार हो चुके है स्थगित

पूर्व में यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस से 23 जून को होना था, जो बिपरजॉय चक्रवात व अन्य कारणों से स्थगित किया गया। इसके बाद, 10 जुलाई से होना था, लेकिन वह भी अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया। ओलंपिक खेलों में हर आयु वर्ग के महिला-पुरुष खिलाड़ियों के भाग लेने की प्रावधान है, लेकिन अधिकांश स्कूली बच्चे ही भाग लेेते हैं।


57 लाख ने किया आवेदन, इस बार नहीं बढ़ाई आवेदन तिथि

57 लाख खिलाड़ियों ने प्रदेश भर में विभिन्न खेलों में रजिस्ट्रेशन करवाया ।

1.75 लाख खिलाड़ियों ने ग्रामीण में रजिस्ट्रेशन करवाया।

30786 खिलाड़ी जोधपुर शहर से पंजीकृत हुए।


विद्यार्थी असमंजस में, 15 अगस्त की तैयारी के लिए मिलेंगे 4 दिन


स्कूली खेलों व ऑलंपिक की तिथियों का टकराव

प्रति वर्ष 1 सितम्बर से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो जाती है, जो अक्टूबर-नवम्बर तक चलती है। वहीं, इस दौरान ऑलंपिक खेल भी ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर होंगे। राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापूराम चौधरी का कहना है कि इससे इन खेलों की तिथियां आपस में टकराने से स्कूली खेल प्रतियोगिताएं प्रभावित होंगी।


स्वर्ण पदक व टी-शर्ट मिलेंगे

इस बार ओलंपिक खेलों में ग्रामीण ओलंपिक में प्रथम आने वाले खिलाडियों को एक ग्राम पंचायत स्तर पर पूरी टीम होने पर 133 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे, जबकि शहरी में एक क्लस्टर में एक टीम को 128 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इसके अलावा ओलंपिक में प्रत्येक भाग लेने वाले खिलाड़ी को टी शर्ट दिए जाने की व्यवस्था की गई है।

खेलों का महाकुंभ 5 अगस्त से, तीसरी बार घोषित हुई तिथि Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें