परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 17 जुलाई 2023

सरकारी स्कूलों में अक्टूबर में योगा ओलंपियाड, जूनियर में 3, सीनियर में 4 आसान होंगे, 20 सेकंड श्वास रोकी तो दो पॉइंट



 सरकारी स्कूलों में अक्टूबर में योगा ओलंपियाड, जूनियर में 3, सीनियर में 4 आसान होंगे, 20 सेकंड श्वास रोकी तो दो पॉइंट

ग्रामीण ओलंपियाड की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में अक्टूबर से योगा ओलंपियाड शुरू हो रहा है। इसके बाद नवंबर में जिला और दिसंबर में राज्य स्तर पर यह आयोजन होगा। इसमें प्राणायाम, आसन, योग मुद्राएं, श्वास क्रिया आदि योग गतिविधियां शामिल की गई हैं। प्रस्तुति के आधार पर पॉइंट मिलेंगे, जिसके आधार पर स्कूल, जिला और स्टेट में टॉप रहने वाली टीमों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए जाएंगे। खास ये कि श्वास क्रिया में 20 सेकंड तक श्वास को रोकने पर 2 पाइंट मिलेंगे, जबकि 20 से 40 सेकंड तक 4, 40 से 60 सेकंड तक 6, 60 से 80 सेकंड तक 8 और 80 से 100 सेकंड तक 10 पॉइंट यानी इतने ही अंक मिलेंगे। शिक्षा विभाग में शासन सचिव नवीन जैन की पहल पर यह नवाचार किया जा रहा है।


12 लाख का बजट, जिला स्तर पर 25 हजार का, भामाशाह की मदद से होंगे आयोजन

आयोजन को लेकर विभाग ने 11 लाख 90 हजार रुपए का बजट तय किया है। इस बजट में से प्रत्येक जिले को आयोजन के लिए 25-25 हजार रुपए दिए जाएंगे और स्टेट लेवल पर 3 लाख 65 हजार रुपए का बजट तय किया है। लेकिन स्कूल लेवल पर आयोजन के लिए कोई बजट नहीं मिलेगा। इसके लिए चाहे पीईईओ या स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर भामाशाह की मदद ले या फिर उपलब्ध विकास के बजट से आयोजन करें, इसकी छूट रहेगी।


केजीबीवी, महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद स्कूलों को भी जोड़ा

अतिरिक्त परियोजना निदेशक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि योगा ओलंपियाड में जिस तरह स्कूली बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं होंगी, उसी तरह से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) हॉस्टल, महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय और स्वामी विवेकानंद स्कूलों में भी होगी। इनमें कक्षा 6 से 12 तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। गत 13 जुलाई को जारी आदेश में सभी शारीरिक शिक्षक और संस्था प्रधानों, पीईईओ, सीबीईईओ, डीईओ, सीडीईओ को तैयारी के लिए कहा गया है।


जूनियर वर्ग में छठी से आठवीं के 14 वर्ष तक के, जबकि सीनियर में 9वीं से 12वीं कक्षा के 19 वर्ष उम्र के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे।





सरकारी स्कूलों में अक्टूबर में योगा ओलंपियाड, जूनियर में 3, सीनियर में 4 आसान होंगे, 20 सेकंड श्वास रोकी तो दो पॉइंट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें